अवैध संबंधों के चलते दोस्त के साथ मिलकर चचेरे भाई की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, पार्क में पड़ा मिला शव

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते एक युवक पर दोस्त के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई की हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है।

सेंट्रल नोएडा डीसीपी हरीश चंदर ने शुक्रवार को बताया कि मूल रूप से बदायूं निवासी संतोष यादव भंगेल में किराये पर रहता था। वह पेशे से ड्राइवर था। दिवाली की रात उसका शव बी ब्लॉक सेक्टर-88 के पार्क में मिला था। पुलिस जांच में पता चला है कि संतोष की ईंट से पीट-पीटकर हत्या की गई है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने संतोष के चचेरे भाई और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है।

डीसीपी ने बताया कि संतोष के एक महिला से अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसका चचेरा भाई संतोष से रंजिश रखने लगा था। गुरुवार रात उसने संतोष को सेक्टर-88 बी ब्लॉक के पार्क में बुलाया। वहीं, दोनों में कहासुनी हो गई, इसके बाद उसने संतोष की हत्या कर दी।

पत्नी को पहले संदेश भेजा फिर फंदे पर लटक गया

नोएडा (सं.)| सुपरनोवा सोसाइटी में दीपावली की रात अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मैसेज करने के बाद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारण को जानने के लिए जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में 50 वर्षीय राहुल रहेजा अपनी पत्नी के साथ रहते थे। गुरुवार की शाम को उनकी पत्नी घर के बाहर मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। इसी दौरान राहुल ने अपनी पत्नी को मैसेज कर कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है। इसके बाद राहुल अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर लटक गए। मौके पर पहुंची उनकी पत्नी ने किसी तरह लोगों की मदद से उन्हें फंदे से नीचे उतारा और पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, पुलिस जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

26 नवंबर से शुरू हो रहा सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया 2024 एक्सपो: फार्मा उद्योग में नवाचार और सस्ते समा...
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
Nitish Kumar : बिहार में नीतीश कुमार ने इस्तीफे का किया एलान, 18 महीने में दूसरी बार बदलेंगे पाला
मायावती का केंद्र पर हमला: कहा- ऑक्सीजन की कमी से मौतें न होने का दावा दुर्भाग्यपूर्ण
पीएम मोदी के वीडियो संदेश के साथ आज से शुरू होगा रायसीना डायलॉग, 50 देशों के 150 वक्ता लेंगे हिस्सा
संविधान सम्मान सम्मेलन पहुँचा जेवर के गोपालगढ़, कांग्रेस ने किया जनजागरण का आह्वान
कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
मिक्सर मशीन का पार्ट टूटकर सिर पर गिरा ,मौत
निपुण कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर का उदघाटन, जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्ष...
भारत की हस्तकला से रूबरू हुए छात्र: जी. डी. गोयंका स्कूल का शैक्षिक भ्रमण
सीवर-सैप्टिक टैंक हादसों पर डीएम का सख्त रुख, मृतकों के परिजनों को 30 लाख मुआवजे की समीक्षा
यूपी: मायावती बोलीं- सड़कों की खस्ताहाली पर ध्यान दे योगी सरकार, आम जनजीवन है बेहाल
जीबीयू एनएसएस यूनिट - 3 एवं सामाजिक कार्य विभाग द्वारा दान अभियान का सफल आयोजन
मां की दर्द भरी पुकार: मेरे लाल का बदन तप रहा है, भर्ती कर लो डॉक्टर साहब... एक बेटा खोने के बाद दूस...
मुकेश अंबानी के घर के बाहर किसने खड़ी की संदिग्ध कार, पुलिस ने किया खुलासा
दक्षिण एशिया का सबसे बड़े फार्मा एक्सपो 'सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया-2022 ' इंडिया एक्सपो सेंटर में 29...