एक देश एक राशन कार्ड: दिल्ली में यूपी-बिहार के 87 प्रतिशत लोगों को मिला लाभ

एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत दिल्ली में 87 प्रतिशत ऐसे लोगों ने राशन प्राप्त किया है, जो यूपी व बिहार के थे। इसका खुलासा खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त से 25 अक्तूबर के बीच दिल्ली में 1,78,850 बाहरी लोगों ने राशन प्राप्त किया है। ये सभी लोग दिल्ली के मूल निवासी न होकर किसी अन्य राज्य के निवासी थे। योजना के तहत राशनकार्ड धारक देश के किसी भी राशन कोर्ट से अपना मासिक अनाज प्राप्त कर सकता है।

यूपी-बिहार के सबसे ज्यादा लोग
दिल्ली में जिन 1,78,850 बाहरी राज्यों के लोगों को राशन वितरित किया गया है, उनमें 1,55,715 लोग यूपी व बिहार के थे। इसमें 78,195 लोग बिहार से थे तो 77,520 लोग उत्तर प्रदेश के थे। दिल्ली सरकार ने इसी साल जुलाई में केंद्र की इस योजना को लागू किया था। योजना के तहत राशनकार्ड धारक की पहचान और पात्रता को ईपीओएस मशीन द्वारा सत्यापित की जाती है, जो आधार कार्ड से लिंक होती है। 

यूपी-बिहार के बाद मप्र तीसरे नंबर पर 
दिल्ली में उत्तर प्रदेश व बिहार की सबसे ज्यादा प्रवासी आबादी है। इसके अलावा यहां मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के लाभार्थी भी रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, यूपी व बिहार के बाद एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ लेने में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है, वहीं चौथे नंबर पर हरियाणा के प्रवासी हैं। मध्य प्रदेश के  5,764 लोगों ने इस योजना का लाभ दिल्ली में लिया है। वहीं हरियाणा के 2,313 लोगों लाभ मिला है। 

यह भी देखे:-

LOCK DOWN के दौरान शारदा विश्विद्यालय का सराहनीय कार्य, निर्धन-झुग्गीवासियों को में भोजन का वितरण
DELHI NCR: एनसीआर मे सांस लेना मुश्किल, नोएडा में वायु रही सबसे स्वच्छ
हरियाणा: आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा रेमडेसिविर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त
Covid 18: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जहांगीरपुर श्री रामायण मेला समिति : बराबरी पर छूटी 51 हज़ार रूपये की कुश्ती
गर्भपात अब नहीं होगा कानूनी अपराध, शीर्ष अदालत से महिलाओं को बड़ी राहत, पढें पूरी रिपोर्ट
ब्रह्माकुमारीज़ के महासचिव राजयोगी बृजमोहन भाई का निधन, आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर
सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मुलाक़ात कर डीडीआरडब्लूए के पदाधिकारियों ने गिनाई शहर की समस्या 
कल का पंचांग 26 नवंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तीनों प्राधिकरण की करेंगे समीक्षा बैठक 
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रभारी जिला जज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक...
शारदा विश्वविद्यालय में स्टाफ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबलों में चांसलर एकादश व मे...
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में एचआर कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन
57 वां आईएचजीएफ मेला– स्प्रिंग 2024 : भारत का दुनिया के सामने प्रदर्शन
GST के सम्बन्ध में बड़ी खबर ....
पुलिस मुठभेड़ में इनामी शातिर मोबाइल लुटेरा घायल, गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद