‘सेवइन एप’ : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा

भारत में शीर्ष के सिर्फ पांच प्रतिशत लोग ही संस्थागत क्रेडिट का लाभ उठा पाते हैं। बाकी ७० प्रतिशत परिवार/लोग गैर-संस्थागत स्रोतों के जरिये ही क्रेडिट प्राप्त कर पाते हैं। वे अपने सामाजिक नेटवर्क, परिजन, दोस्त, रिश्तेदार आदि से ही लेन-देन करते हैं। कोविड के दौरान तो यह 100 प्रतिशत तक पहुंच गया।

क्या है सेवइन

इसी वजह से जितिन भसीन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ‘सेवइन’ की शुरुआत की। यह एक सामाजिक वित्त आधारित नियो बैंक है। सेवइन एप के अब तक पचास हजार से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं, जबकि इनके प्लेटफार्म पर तीन हजार से अधिक पंजीकृत ऋणदाता हैं। कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ जितिन के अनुसार, उनका उद्देश्य इनोवेटिव फाइनेंशियल प्रोडक्ट एवं सर्विसेज के जरिये अधिक से अधिक भारतीयों को क्रेडिट का लाभ पहुंचाना है। वह चाहते हैं कि युवा अपनी रुचि के क्षेत्र को चुनें और उसमें आगे बढ़ने का प्रयास करते रहें। इससे हर कदम पर कुछ न कुछ नया सीखने को मिलेगा और एक दिन अपनी सफलता का स्वाद चख सकेंगे।

बताते हैं जितिन, ‘सेवइन देश का पहला सोशल फाइनेंस आधारित फिनटेक प्लेटफार्म है, जो यहां के निजी ऋण बाजार के डिजिटाइजेशन पर काम कर रहा है। हम दोस्तों, परिवार, परिचितों के बीच लेनदेन के बड़े बाजार को व्यवस्थित करने का इरादा रखते हैं। हमारे मोबाइल एप के जरिये सामाजिक ऋण का डिजिटल पेमेंट, रिकार्ड की निगरानी, मैच मेकिंग आदि की जा सकती है।

नियो बैंकिंग में विकास की संभावनाएं
पेशे से इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियर रहे हैं जितिन। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फारेन ट्रेड से एमबीए करने के बाद इन्होंने बैंकबाजार, इंडसइंड बैंक, फिनटेक कंपनी ‘रुपीरेडी’ को अपनी सेवाएं दीं। लेकिन फिर नौकरी छोड़ अपनी कंपनी शुरू करने का निर्णय लिया। वह कहते हैं, ‘इनोवेटिव प्रोडक्ट की डिजाइनिंग, प्लानिंग एवं समस्या का समाधान निकालने में बैंकिंग एवं फिनटेक इंडस्ट्री का अनुभव काफी काम आया। अच्छी बात यह है कि आज तमाम नियो बैंकिंग प्लेटफार्म इनोवेटिव प्रोडक्ट एवं सर्विस क्रिएट करने पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे आम ग्राहकों के साथ उद्यमियों एवं लघु उद्योग की भी मदद हो सके।

यह भी देखे:-

बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने यमुना प्राधिकरण में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए 230 एकड़ भूमि का अधिग्र...
बिलासपुर में भगवान गणेश की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई
New Year Party में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर होगा एक्शन! घर या बाहर पार्टी से पहले जान लें ये निय...
यूपी : अस्पतालों में एयर सेपरेटर लगाए जाएंगे, दूर होगी आक्सीजन की किल्लत
सोसाइटी के पार्क में कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला, सहमा बच्चा
कल का पंचांग, 26 जुलाई 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेनो के सिग्मा-4 में पानी की पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, गंदे पानी की सप्लाई से बढ...
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : बाली का वध कर राम ने मित्र सुग्रीव को दिया किष्किंधा का राज
बनारस की सबसे बड़ी परियोजना: अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस होगा देश का पहला इंटर मॉडल स्टेशन काशी 
दर्दनाक: डम्पर के रौंदने से बाईक सवार दो की मौत, क्रुद्ध लोगों ने लगाया जाम
डेंटल कॉलेजों में रैगिंग के खतरे को रोकने पर एक सत्र आयोजित
ग्रेनो प्राधिकरण ने तुस्याना में जमीन अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, एक आतंकी ढेर-दूसरा फरार
ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, ई॰एम॰सी॰टी॰ द्वारा आयोजित किया गया नैशनल टैलेंट हंट ...
धान की पराली जलाने के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राज्यपाल आनंदी बेन स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह