WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र

जिनेवा, एपी। कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। वैक्सीन के बावजूद भी यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि यूरोप में पिछले महीने कोरोना वायरस के मामलों में 50 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे टीकों की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद यह महामारी का केंद्र बना हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कहा गया कि यूरोप और मध्य एशिया के 53 देश आने वाले हफ्तों में कोरोना वायरस महामारी के पुनरुत्थान के ‘वास्तविक खतरे’ का सामना कर सकते हैं, जो पहले से ही संक्रमण की एक नई लहर से जूझ रहे हैं। संगठन ने इन देशों में कोरोना वायरस की एक और लहर के खतरे का अंदेशा जताया है।

वहीं WHO के 53 देशों के यूरोप क्षेत्र के निदेशक डॉ. हंस क्लूज ने कहा कि कोरोना मामलों की संख्या फिर से करीब-करीब रिकार्ड स्तर तक बढ़ने लगी है और क्षेत्र में संक्रमण की रफ्तार गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने डेनमार्क के कोपनहेगन में संगठन के यूरोप मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि हम महामारी के उभार को लेकर एक अहम मोड़ पर खड़े हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने वाले उपायों और कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की कम दर के कारण मामले बढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में 53 देशों में कोरोना के चलते लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है और अगर यह स्थिति जारी रहती है तो क्षेत्र में फरवरी तक पांच लाख और लोगों की महामारी के कारण मौत हो सकती है।

यह भी देखे:-

सीपीएचआय और पिमेक इंडिया एक्सपो में वैश्विक फार्मा लीडर्स एकजुट होंगे
गौतम बुद्ध नगर जिला न्यायलय में दीवानी एवं फौजदारी अधिवक्ताओं हेतु नए चैम्बर्स का हुआ शिलान्यास
15 दिन में किसानों को मिले शिक्षा और इलाज में छूट, वरना होगा बड़ा आंदोलन – चौधरी प्रवीण भारतीय
मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई बारिश, येलो अलर्ट जारी, टूट सकता है 46 वर्षों का रिकॉर्ड
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राकेश कुमार, महानिदेशक-ईपीसीएच डॉक्टरेट की मा...
महिला शिक्षा व सशक्तिकरण पर फोकस: महिला उन्नति संस्था गौतमबुद्धनगर की मासिक बैठक में संगठन का विस्ता...
संसदीय समिति की फेसबुक, गूगल को दो टूक- नए IT नियमों का करना होगा पालन
सोसाइटी में एक फ्लैट के किचन में लगी आग, मची अफरातफरी
 जेनेरिक दवा मुद्दे समेत 22 सूत्रीय मांगों पर अड़े डॉक्टर्स 
यूपी : डीटीएच लगाने आए युवक को दिल दे बैठी नवविवाहिता, प्रेमी को घर बुलाकर पति को दी खौफनाक मौत
परचून की दूकान में लगी भीषण आग, सामान जल कर ख़ाक
आईआईआईटी लखनऊ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति , भारत के विकास में लाभकारी है 5 डी: राष्...
ग्रेटर  नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी  निलंबित, पढ़ें पूरी खबर 
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद
अक्षय परियोजना के साथ भारत पूर्व से ही हिंदू राष्ट्र है : मोहन भागवत
श्री सागर मेहता, मेसर्स क्यूटीएल एक्सपोर्ट हाउस, दिल्ली ईपीसीएच के नए उपाध्यक्ष- II चुने गए