स्मोग की वजह से ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, कई गाड़ियां आपस मे भिड़ी

ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा। घने कोहरे और स्मोग की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकराए। घने कोहरे और स्मोग की वजह से एक के बाद एक लगभग दर्जनभर वाहन आपस में टकराई। पलवल की तरफ जाते समय दनकौर के ईस्टर्न पेरीफेरलहाईवे पर हुआ हादसा। आधार दर्जन लोग हादसे में हुए घायल। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। दनकौर पुलिस मौके पर। पुलिस गाड़ी का सायरन बजाकर संकेत देकर और गाड़ियों को रोकने का प्रयास करते हुए। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का मामला
ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे और स्मोक के चलते लगभग दर्जनभर वाहन आपस में भिड़ते चले गए। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई लोग इस हादसे में चोटिल हुए हैं। जिन्हें उपचार के दौरान छुट्टी दे दी गई है। और इन घायलों को फरीदाबाद की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह से ही सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम थी। क्योंकि स्मॉग के चलते सड़क पर इतना ज्यादा कम विजिबिलिटी थी कि पास के वाहन भी सही तरीके से दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसके चलते ये हादसे हुए हैं। बता दे कि कल दीपावली के अवसर पर उच्च न्यायालय के पटाखा जलाने पर रोक लगाई थी। न्यायालय के सख्ती के आदेश के बाद भी दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्री हुई और पटाखे फोड़े गए। जिसके चलते दिल्ली एनसीआर की आबोहवा जहरीली हो गई। और प्रदूषण का स्तर पटाखों के चलते काफी गंभीर स्थिति में पहुंच गया। जिसके चलते सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम दिखाई दे रही थी।

यह भी देखे:-

77वें गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के 15 अधिकारी पदकों से सम्मानित
UP International Trade Show– 3rd Edition में उत्तर प्रदेश पुलिस को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल प्रदर्शन का पुर...
पीआरवी में तैनात तीन पुलिसकर्मी निलंबित
ट्विटर ने अपनी वेबसाइट से भारत का गलत नक्शा हटाया, कश्मीर और लदाख को दूसरा देश बताया था
आकाश रावल करणी सेना भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का WHO ने किया समर्थन, इस्तेमाल को लेकर डर की खबरों को किया खारिज
नहर में मिली अज्ञात लाश , शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
गौतम बुद्ध के खिलाड़ियों का चयन नेशनल गेम्स के लिए हुआ, पढ़िए पूरी खबर
शारदा हाफ मेराथन कल रविवार को, हजारों की संख्या में बाहर से पहुंचे धावक
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के व्यापारियों की सुनी समस्या
कल का पंचांग , 20 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए अ...
पीडित को न्याय दिलाने के लिए दनकौर कोतवाली पहुंचे किसान एकता संघ के कार्यकर्ता
पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को सीएम योगी ने दी बधाई, सेमीकॉन इंडिया 2024 में क...
जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 29 नवंबर को
राममंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरा, कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के सैंड स्‍टोन से ढाली गई...