धार्मिक रामलीला मंचन ग्रेटर नोएडा : शिव धनुष खंडित कर सीता के हुए राम
ग्रेटर नोएडा : श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के द्वारा तीन घंटे में सम्पूर्ण रामलीला का मंचन सुशील महाराज के कुशल निर्देशन में आर्ट व कल्चरल फाउंडेशन में सेक्टर पाई में किया जा रहा है।
मंगलवार को ग्रेनो न्यूज की टीम द्वारा रामलीला में सीता स्वयंवर, राम बारात, विश्वामित्र के साथ चारों भाईयों के साथ अयोध्या और दशरथ के द्वारा राम के राजतिलक की तैयारी उसके बाद दशरथ से दो वरदान मांगना और राम वनवास और केवट संवाद के प्रसंगों के मंचन का कवरेज किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र , भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कटियार, फतेहपुर सीकरी के विधायक और के.पी. कसाना शामिल हुए। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनन्द भाटी, संस्थापक राजकुमार नागर, इलम सिंह नार, शेर सिंह भाटी, अजय नागर कोषाध्यक्ष, धीरेन्द्र भाटी, सुनील नागर, ब्रजपाल नागर, चित्रा गुप्ता, रोशनी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।