सीएम योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, बोले-…इसी को कहते हैं रामराज्‍य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिवाली मनाने गोरखपुर के वनटांगिया गांव पहुंचे। वनवासियों के बीच दिवाली मनाने के बाद एक सभा को सम्‍बोध‍ित करते हुए उन्‍होंने कहा कि शासन की जो योजनाएं पहले यहां सपना थीं, अब आसानी से हर पात्र तक उपलब्ध हैं। आजादी के बाद भी 70 साल तक वनटांगिया गांवों में कोई बुनियादी सुविधा तो दूर वोटिंग का अधिकार तक नहीं था, वहां 2017 के बाद से विकास की नई गाथा लिखी गई है। अब यहां हर व्यक्ति के पास अपना पक्का मकान, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, पीने को शुद्ध पानी, खेती के लिए जमीन का पट्टा, राशनकार्ड, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, पात्रता के अनुसार पेंशन, समेत सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से उपलब्ध है। रामराज्य इसी को कहते हैं और इस रामराज्य की अवधारणा वनटांगिया गांव में साकार हुई है।

अयोध्या में जन्मभूमि पर रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद वनटांगिया गांव तिकोनिया नम्बर तीन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं वाली आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने गोरखपुर-महराजगंज के वनटांगिया गांवों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उपहार दिए।

मुख्यमंत्री ने वनटांगिया परिवारों को मिले विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ का भी विस्तार से उल्लेख किया । उन्होंने बताया कि अब तक 874 को आयुष्मान कार्ड, 132 को किसान सम्मान निधि, 14 को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 833 को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। 43 समूहों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्य हो रहे हैं। 916 को व्यक्तिगत शौचालय, 758 को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन, 154 को वृद्धावस्था पेंशन, 71 को निराश्रित पेंशन, 33 को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिला है। इसके साथ ही 3 से 6 वर्ष के 195 बच्चों, 6 माह से 3 वर्ष तक के 232 बच्चों व 34 गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी और स्कूल जैसी सभी वह सुविधाएं उपलब्ध हैं जो पहले सपना लगती थीं।

जंगल की सुरक्षा जरूर करना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान वनटांगियों से अपील की कि वे जंगल की सुरक्षा जरूर करेंगे। जंगल को ना तो खुद नुकसान पहुंचाएंगे और ना ही किसी को नुकसान पहुंचाने देंगे। उन्होंने कहा कि वन सुरक्षा से ह, पहचान बनेगी और जंगल बचे रहेंगे तो समृद्धि आएगी जिसका लाभ वनटांगिया लोगों को भी मिलेगा।

बच्चों को खूब पढ़ाइए, सरकार ने कर दिया है इंतजाम
सीएम योगी ने यह भी अपील की की वनटांगिया लोग अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर सरकार ने हर तरह की व्यवस्था कर रखी है। बालिकाओं को तो स्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जा रही है । मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार स्नातक और परास्नातक में पढ़ने वाले युवाओं को मुफ्त टैबलेट या स्मार्ट फोन देने जा रही है ताकि उनकी ऑनलाइन पढ़ाई में कोई दिक्कत न आने पाए।

यह भी देखे:-

संसद: 19 जुलाई से बुलाया जा सकता है मानसून सत्र, सांसदों को लेनी होंगी वैक्सीन की दोनों डोज
गौतमबुद्धनगर की टीमों का गाजियाबाद में जलवा, खेलो इंडिया अस्मिता रोल बॉल लीग में रजनीकांत एकेडमी अव्...
टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी से 1.15 करोड़ बच्चे स्कूल बैग से वंचित
पर्यावरण दिवस पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने  पौधरोपण कर दिया संदेश
ग्राम चलो अभियान: जेवर में नरेंद्र भाटी डाढ़ा का जनसंपर्क तेज, गांव-गांव पहुंचे, सुनी लोगों की समस्या...
गौतमबुद्ध नगर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुल 330 प्रत्याशियों ने किया नामांकन 
घर में मिली महिला की 20 दिन पुरानी सड़ी लाश, बेटे के आने पर पता चला , चार महीने से नहीं हुई थी बेटे स...
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह, तैत्तिरीयोपनिषद पद्धति से दी गई शिक्षा की दीक्षा
समस्त जीवन सभी लोग छात्र बने रहते हैंः कपिल देव अग्रवाल
आओ हम सब मिलकर प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाएं का संदेश देते हुए कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया वृक्षारोपण, ...
डीएम बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों को दी क्रिसमस की बधाई
हुनर से आत्मनिर्भरता तक: ग्रेटर नोएडा में यूपी का पहला हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर शुरू
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आई.इस.बी.डी.डी की ग्रेटर नोएडा में बैठक जारी
जीएल बजाज में पीजीडीएम का दीक्षारम्भ समारोह, कारपोरेट जगत की कई हस्तियों ने किया शिरकत
सफाई कर्मचारियों के साथ भगत सिंह शहीदी दिवस व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  मनाया गया
कोरोना योद्धाओं के लिए LONGLI TECHNOLOGY ने PPE KIT समेत मास्क व सेनेटाईजर दान दिया