दीपावली: रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई

देश भर में दीपावली के उत्सव की धूम देखी जा रही है। प्रकाश के इस पर्व को हर कोई उल्लास के साथ मनाने में लगा हुआ है। गुरुवार को दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सूबे के कल्याण की प्रार्थना करने के बाद हनुमान गढ़ी में भी दर्शन किए। वहीं हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग बड़ी संख्या में इस पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं।

अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई
पूजा अर्चना करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि पांचवें दिव्य और भव्य दीपोत्सव ने अयोध्या को विश्व पटल पर बड़ी पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है। विदेशी मेहमानों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। सरकार अयोध्या को विश्व की अनुपम धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी बनाने में जुटी है।

अंत्योदय परिवार से भेंट करेंगे मुख्यमंत्री
राम जन्मभूमि में पूजा पाठ संपन्न करने के बाद सीएम अंत्योदय परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्हें दीपावली की मिठाई और सामग्री भेंट करेंगे। सीएम कई प्रमुख संत धर्माचार्यों के यहां भी जाएंगे। सभी को दीपोत्सव के सफल आयोजन और दिवाली की बधाई देने के बाद राम कथा पार्क से हेलीकॉप्टर द्वारा दिवाली मनाने वनटंगिया समुदाय के बीच जाएंगे।

यह भी देखे:-

देश में पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामले 2.50 लाख के पार, 1500 लोगों की मौत
जागरूकता अभियान की सफलता: ठेकेदार डिजिटल ठगी से बाल-बाल बचा
गेटर नोएडा प्राधिकरण में हुई बैठक में किसानों व आवंटियों के सम्बन्ध में लिए गए ये निर्णय
नेताओं ने अपना किया वादा भूला तो किसानों ने दिल्ली कूच किया, पढ़े पूरी खबर
दोस्त की निर्मम हत्या करने वाले पांच दोस्त गिरफ्तार
T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का हुआ अनावरण
आईआईएमटी कॉलेज समूह में "स्व-लक्ष्य 2024" का शुभारंभ
सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने स्वतंत्र सेनानी जसवंत भाटी की वीरांगना माता जगमाली देवी का किया सम्मा...
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने कड़कड़ाती ठंड में झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बांटे कंबल व गर्म...
फेस-3 थाना पुलिस ने नष्ट की 547 लीटर अवैध शराब, कीमत करीब चार लाख रुपए
भारतीय जनता पार्टी ने बाबा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों से रबूपुरा स्थित शांति देवी राजकीय विश्वविद्यालय भी जुड़ ...
मतगणना कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण, डीएम बी.एन. सिंह ने दिया जरुरी दिशा निर्देश
वकील के एटीएम से निकाले 80 हजार
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में फेयरवेल पार्टी "दसविदानिया" का आयोजन
श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यालय में श्रमदान जागरूकता व राशन वितरण