यूपी : मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लिखी चिट्ठी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के आठ लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को व्यक्तिगत पत्र लिखा है। इसमें दीपावली पर्व की शुभकमानाएं देने के साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया है। प्रदेश में 7.31 लाख से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य व 75 हजार से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। लेकिन, अविश्वास प्रस्ताव की नौबत न आए तो न तो इन्हें स्थानीय पंचायतें खास महत्व देती हैं और न ही सरकार इन्हें याद करती हैं। विशेष अवसरों पर मुख्यमंत्री द्वारा भी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों व जिला पंचायत सदस्यों को ही पत्र लिखा जाता रहा है।

मगर, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी ने पंचायतीराज व्यवस्था में सबसे बड़ी संख्या में निर्वाचित इन उपेक्षित पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर उन्हें लाइमलाइट में ला दिया है। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री ने यह पत्र प्रत्येक सदस्य को उसके नाम व पते के साथ लिखा है। यही नहीं यह पत्र प्रत्येक  क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य को दीपावली से पूर्व पहुंच जाए, इसकी पुख्ता के निर्देश दिए गए हैं।

निदेशक पंचायतीराज अनुज कुमार झा ने बताया कि प्रदेश के ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायतराज अधिकारियों को दी गई है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री के संदेश के लिफाफे संबंधित ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य को ही दिए जाएं। संदेश व लिफाफों का दुरुपयोग न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के संदेश बुधवार तक प्रत्येक दशा में संबंधित सदस्यों को प्राप्त करा दिए जाएंगे।

यह भी देखे:-

ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोले पीएम मोदी, समय की कसौटी पर खरी उतरी भारत-रूस की दोस्ती
आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक, ग्रेनो प्राधिकरण के सम्मुख रखी ये मांग
ब्रेकिंग ग्रेटर: नोएडा में किन्नर मंडली एक बार फिर डीसीपी कार्यालय पहुंची।
हैबतपुर में अवैध निर्माण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर
COVID 19 पर जानिए आज तक की क्या है गौतमबुद्ध नगर की रिपोर्ट, 3 मई तक इन सोसाईटी में आने-जाने पर लगी...
भारतीय हॉकी संघ की अंतरराष्ट्रीय संबद्धता के सौ वर्ष पूरे होने पर गौतमबुद्धनगर में भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा कांग्रेस ने मनाई राहुल गांधी की "भारत जोड़ो" की प्रथम वर्षगांठ, निकाली गई पदयात्रा
इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड की तकनीकी बस पहुंची जीएल बजाज
गीता सबके लिए सब काल में पुस्तक का हुआ विमोचन
जल्द तलाशना होगा आर्थिक मोर्चे पर सफलता पाने का मंत्र
श्री सन्तराम आर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष सचिव का किया गया स्वागत
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
गेल और एनएसएसटीए के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर: आंकड़ों पर आधारित स्वास्थ्य नीतियों के लिए सामूहिक पहल
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सातवें दीक्षांत समारोह  करेगे शिरकत 
उत्तरप्रदेश : चार नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
नोएडा: मकान की दीवार गिरने से 3 मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दो बचाए गए