कोरोना टीकाकरण में पिछड़े जिलों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटने के बाद आज देश में कोरोना टीकाकरण में पिछड़ने वाले जिलों के हालात की समीक्षा करेंगे। देश में 13 राज्यों के 48 जिले ऐसे हैं, जिनमें कोरोना टीकाकरण की पहली डोज 50 प्रतिशत तक नहीं पहुंच पाई है। प्रधानमंत्री बुधवार को इन जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर कम टीकाकरण के कारणों की समीक्षा करेंगे। बैठक में संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इस बैठक में उन जिलों को शामिल किया जाएगा जहां 50 प्रतिशत से कम लोगों को कोरोना के टीकों की पहली डोज लगी है और दूसरी डोज भी बहुत कम लोगों को लगी है। बैठक में प्रधानमंत्री इन सभी जिलों में कम टीकाकरण के कारणों की समीक्षा के साथ-साथ इससे निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

इन जिलों में दिल्ली का उत्तर पश्चिम जिला, हरियाणा का नूह, बिहार का अररिया और छत्तीसगढ़ का नारायणपुर शामिल है। साथ ही इसमें झारखंड के नौ जिले पाकुड़, साहेबगंज, गढ़वा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, गोड्डा और गुमला शामिल हैं। इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के छह-छह, मणिपुर और नगालैंड के आठ-आठ, मेघालय के चार और तमिलनाडु, मिजोरम व असम के एक-एक जिले शामिल हैं।

यह भी देखे:-

डेंगू व मलेरिया से बचाव के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जारी की एडवाजरी
स्वतंत्रता दिवस समारोह - रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं से पटी काशी, हर तरफ बम-बम की गूंज
16वें संस्करण ऑटो एक्सपो - द मोटर शो 2023 का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन ग...
आज का पंचांग 7 जून: देखें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
UPMSP 10th, 12th Result 2021: ऐसे देखें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे और डाउनलोड करें मार्कशीट डि...
पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ लेकर किया गया वृक्षारोपण
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने रक्तदान शिविर से रचा सेवा का नया कीर्तिमान, विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़ता क...
नहाते समय नहर में डूबा छात्र, तलाश में जुटी एनडीआरफ
मंडल आयुक्त मेरठ ने मोटो जीपी कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया
भाजपा की क्षेत्रीय वर्चुअल रैली 21 जून को , राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे संबोधित
Loksabha Election Ga utam buddha Nagar 2024: 30 लोगों ने पहले दिन नामांकन पत्र लिया
रामलखन धार्मिक लीला मंचन: राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास ने दर्शकों को भावुक किया: भगवान रामचंद्र जी ...
ग्रेटर नोएडा-नोएडा प्रदूषण वाले वाहनों को होगा चालान, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
गोल्डन सिटी बना नोएडा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया स्वच्छता सुपर लीग अवार्ड
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन