UP Government Jobs: दीवाली बाद उत्तर प्रदेश में 22794 सरकारी नौकरियों के लिए UPSSSC जारी करेगा नोटिफिकेशन

नई दिल्ली। UP Government Jobs: मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना दीवाली के बाद जारी की जाएगी। इस सम्बन्ध सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यूपी में अब नौकरी पाने के लिए सिफारिश की जरूरत नहीं।” सीएम ऑफिस द्वारा आज, 3 नवंबर 2021 को साझा किये गये अपडेट के अनुसार राज्य सरकार के विभागों में खाली पड़े समूह ‘ग’ के 50 हजार से अधिक रिक्तियों में से 22794 रिक्तियों के सापेक्ष उम्मीदवारों के चयन के लिए अधिसूचना उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा नवंबर 2021 में ही दीवाली के बाद जारी कर दी जाएगी।

कहां कर पाएंगे आवेदन?

यूपी में 22794 ग्रुप सी के पदों के लिए अधिसूचना UPSSSC द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सीएम ऑफिस से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत परीक्षाओं का आयोजन जनवरी से फरवरी के बीच आयोजित किये जाने की योजना है।

UPSSSC PET 2021 परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य के समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गयी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2021 के परिणामों की घोषणा की जा चुकी है। पीईटी 2021 का स्कोर एक वैध के लिए मान्य होगा। सीएम ऑफिस के अपडेट के अनुसार, पीईटी 2021 में सफल उम्मीदवारों को लाभ प्राप्त कराने जाने के लिए इस 22794 ग्रुप सी पदों की भर्ती प्रक्रिया को एक वर्ष में ही पूरा करने की आयोग की तैयारी है।

यह भी देखे:-

नोएडा सेक्टर-46 में होगा भव्य रामलीला मंचन
दादरी विधायक तेजपाल नागर के प्रयासों से जलभराव समस्या के समाधान हेतु विशेषज्ञों की टीम ने किया सर्वे...
बकाया धनराशि न देने व प्रोजेक्ट न बनाने वाले बिल्डरों के आवंटन रद्द होंगे, जीबीसी के लिए नई स्कीमें ...
Rail Roko Andolan : पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में ट्रैक पर उतरे किसान, रोकी गईं ट्रेनें
सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर: डीएम ने दिए कड़े निर्देश, नो हेलमेट, नो फ्यूल नीति होगी सख्ती से लागू
ग्राम दुजाना में बम्प वादन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, समाजसेवा में अग्रणी हस्तियों का हुआ सम्मान
डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा में जर्मन भाषा महोत्सव-2024 का आयोजन, छात्रों ने दिखाया उत्साह
अपनी बंदूक से एक्सीडेंटल फायर से हुई सुरक्षा गार्ड की मौत
गौतम बुद्ध नगर जिला न्यायलय में दीवानी एवं फौजदारी अधिवक्ताओं हेतु नए चैम्बर्स का हुआ शिलान्यास
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित
बाराही मेला 2025 का भव्य आग़ाज़: सूरजपुर में भजन संध्या ने बाँधा श्रद्धा और संगीत का संगम
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने रामलीला मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान
स्मार्ट विलेज मायचा  में युवाओं के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी एवं पुल के निर्माण की करप्शन फ्री इंडिया न...
वनस्थली पब्लिक स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल कंपटीशन के दूसरे और तीसरे दिन भी कई स्कूलों ने प्रतियोगि...
यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण
गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट