Deepotsav in Ayodhya: पुष्पक विमान से आएंगे बंगाल की सीता संग दिल्ली के राम

अयोध्‍या । जिस प्रकार त्रेतायुग में राम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से अयोध्या वापस आए थे, दीपोत्सव में हर वर्ष उसी तरह हेलीकाप्टर से राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप सरयू तट पर उतरते हैं। भगवान के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा होती है, उस वक्त त्रेता युग की रामनगरी का दृश्य जीवंत हो उठता है। इस दीपोत्सव में राम, सीता और लक्ष्मण के किरदार में टीवी जगत के तीन युवा माडल नजर आएंगे, इनमें पश्चिम बंगाल की अभिनेत्री इशिता गांगुली सीता के स्वरूप में नजर आएंगी। प्रभु श्रीराम के किरदार में दिल्ली के टीवी अभिनेता गगन मलिक और नोएडा के निशांत कुमार लक्ष्मण होंगे। गगन मलिक, टीवी सीरियल संकट मोचक हनुमान में श्रीराम का किरदार निभा चुके हैं।

इशिता गांगुली, टीवी सीरियल विघ्नहर्ता गणेश, जगजननी मां वैष्णो देवी और पेशवा बाजीराव में रोल कर चुकी हैं। नोएडा निवासी निशांत कुमार धारावाहिक रामायण में भरत और संकट मोचन हनुमान में शत्रुघ्न का किरदार निभा चुके हैं। पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अविनाश मिश्र ने बताया कि किरदारों के चयन के लिए एजेंसी से करार किया गया। एजेंसी ने ही तीनों किरदारों का चयन किया है। राम, सीता व लक्ष्मण के स्वरूपों में चयनित टीवी अभिनेता राम कथा पार्क में पुष्पक विमान से उतरेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान के स्वरूपों की आगवानी करेंगे, जिसके बाद समारोह स्थल पर स्वरूपों की आरती उतारी जाएगी।

यह भी देखे:-

कोरोना टिकाकरण: निजी अस्पताल मे 250 मे लगेगा टिका, जानें क्या है अपडेट
Arvind Kejriwal in Ayodhya: दिल्ली के सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- हर किसी को ...
ब्राम्हणों की हत्या पर प्रदर्शन करने वाले लोगों पर दर्ज मुकदमें तुरंत वापस हों: राघवेंद्र दुबे
ईएसआईसी डिस्पेंसरी सेक्टर-57 में तीन दिन से दवा वितरण ठप, सैकड़ों मरीज परेशान
नार्वे देश की महिला न्याय के लिए लगा रही थाने के चक्कर
स्कूल बस में चालक ने लूटी 11 वीं के छात्रा की आबरू तो स्कूल में ...  
WHO प्रमुख बोले- कोरोना के किसी भी वेरिएंट में वैक्सीन के प्रभाव को कम करने की क्षमता नहीं, लेकिन...
राष्ट्र चिंतना में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: सनातन संकल्प विषय पर गोष्ठी आयोजित
निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक,जानिए चुनाव प्रचार के क्या हो सकते हैं वि...
श्रीकृष्ण ने छोटी उंगली पर उठा लिया गोवर्धन पर्वत
Kisan Andolan : प्रदर्शन की अगुआई कर रहे किसान नेताओं पर उठने लगे सवाल
कल का पंचांग, 8 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बिमटेक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ए.ए.सी.एस.बी स्वीकृत पहले पी.जी.डी.एम ऑनलाइन बैच ने...
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
लोकसभा अध्यक्ष ने आध्यात्मिक सशक्तिकरण वर्ष की शुरुआत की, “आत्म विकास के लिए आध्यात्म जरुरी है”- ओम...
Bengal sixth phase election: छठे चरण के प्रचार का शोर थमा, 43 विधानसभा सीटों के लिए 22 अप्रैल को पड़...