शांति और प्रेम के साथ ऐस सिटी का चुनाव कराके निवासियों ने दिया एकता का संदेश

ऐस सिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चुनाव के परिणाम घोषित हो गए, देर रात 1 बजे तक आए इन परिणामों में ओमवीर सिंह 571 वोटो के साथ प्रथम स्थान पर रहे है इनके अलावा राजीव कुमार सिंह 501, उदय शंकर पाठक 500, एक मात्रमातृ शक्ति के रूप में नीलू त्यागी को 482, चंदन कुमार 471, हरीश कुमार 445, मनोज कुमार सिंह 434, आत्मा राम 389 और हिमांशु गौर को 384 वोट मिले। चुनाव संचालन कमेटी के अनुसार लगभग 1000 लोगो ने अपना वोट दिया ।
‘

इस चुनाव में टीम सिक्स के नाम से एक ग्रुप लड़ रहा था ,उसके 2 लोग और अन्य ग्रुप के 3 लोग भी जीते है । बाकी 5 लोग निर्दलीय है औऱ साथ एक सदस्य बिल्डर की तरफ से विवेक कुमार पहले से ही मनोनीत थे, तो कुल 10 लोगों की टीम तैयार हुई है,
ऐसे में अब कौन सोसाइटी में अध्यक्ष और सचिव बनेगा ये देखना होगा।

चुनाव कमेटी के अनुसार अब प्रत्याशियों को 2 विकल्प दिए है पहला जो सबसे जायदा वोट पाए टॉप 4 लोग है उन्ही में से क्रमानुसार अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष चुन लिया जाए और दूसरा जीते हुए लोग आपसी सहमति से अपना अध्यक्ष चुन लें ।

कुल 39 लोगों ने अपनी दावेदारी इस चुनाव में करी थी, चुनाव के दौरान सोसायटी के क्लब में कैमरे भी थे जिससे कोई भी पारदर्शिता ना होने की शिकायत नहीं कर पाए और गिनती भी सभी प्रत्याशियों को सामने ग्लास रूम के बाहर बैठा कर की गई।

नतीजों के बाद आज शाम ही ऐस सिटी के बिल्डर प्रताप राठी के साथ पूरी गठित ए ओ ए की बैठक भी हुई, प्रताप राठी जी ने सभी विजयी सदस्यों को बधाई के साथ संदेश दिया बिल्डर कि तरफ से निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से हैंड ओवर दिया जाएगा।

पूरी चुनाव प्रक्रिया में मेन्टेन्स की टीम समर जीत , मयंक, विवेक और सभी ने पूरी लगन व मेनहत से सफल शांति पूर्वक आयोजित करवाया, ऐस सिटी निवासियों ने भी पूरा चुनाव बहुत शांति और शौहर्द पूर्वक आयोजित कर एकता का संदेश दिया।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 4 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र का संकल्प: गौतम बुद्ध नगर में स्मरणोत्सव आयोजित
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम बी.एन .सिंह ने की बैठक
महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, लक्ष्मण सिंघल बने अध्यक्ष
जनता को मिला लाभ : ग्रेटर नोएडा -फरीदाबाद की दूरी अब और होगी कम
वेदांत शर्मा ने नोएडा ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते सोने और चांदी के पदक
गृह कलेश के चलते लगाई फांसी
जहाँगीरपुर कस्बे में इंडियाज बेस्ट डांसर विनीत खोमचा का हुआ स्वागत 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आ...
जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटने पर संपूर्ण भारत में खुशी की लहर: चौधरी प्रवीण भारतीय
शहीद दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट में श्रद्धांजलि, छात्रों को राष्ट्रसेवा का संदेश
हिन्दू जागरण मंच ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व
भय मुक्त ग्रेनो बनाने के लिए सूरजपुर पुलिस का सराहनीय कदम
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा की मंडलों में मैराथन बैठकें, ऐतिहासिक जनभागीदारी का आह्वान
शारदा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ने यूपीएससी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया
25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर ऐतिहासिक महापंचायत, किसानों को मिलेगा उनका अधिकार: सुनील प्रधा...