जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन दीपावली का त्यौहार मनाया गया
ग्रेटर नोएडा : जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में ऑनलाइन मनाया गया. दीपावली का त्योहार प्रत्येक समाज त्योहारों के माध्यम से अपनी खुशियों को प्रकट करते हैं। हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से सबसे प्रमुख पर्व है दिवाली। इस त्योहार का ध्यान आते ही मन-मयूर नाच उठता है। यह पर्व दीपों का पर्व होने से हम सभी का मन आलोकित करता है। जी.डी। गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नॉएडा में यह त्योहार हर वर्ष बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष कोविड -19 के चलते ऑनलाइन ज़ूम प्लेटफार्म पर बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। दीपावली से सम्बंधित कई गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ छात्रों ने अपना सराहनीय प्रदर्शन दिया। कक्षा छठी के विद्यार्थियों द्वारा दिवाली असेंबली आयोजित की गयी जिसमें विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने समा ही बांध दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रेणु सहगल ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की और आशीर्वाद देते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।