राजयसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने किया श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 रामलीला मंचन का उद्घाटन , कैकयी ने मांगा भरत के लिए राज राम को बनवास

ग्रेटर नोएडा : मंगलवार को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी और राजयसभा सांसद सुरेंद्र नागर रहे और राजेंद्र अग्रवाल सांसद भाजपा रहे। इस अवसर पर सपा नेता नरेंद्र नागर और परम डेरी ग्रुप के एमडी राजीव परम ने भी कमेटी के पदाधिकारियों को रामलीला के सुन्दर आयोजन की बधाई दी।

रामलीला का भव्य मंच और मंचन के सफल आयोजन करने पर कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने कमेटी की सराहना की।
रामलीला मंचन के भव्य मंच को देख वो काफी प्रभावित हुए। कमेटी द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत विशालकाय झाड़ू और चश्मा देख की कमेटी के प्रयासों की सराहना की। सांसद सांसद सुरेंद्र नागर ने रामलीला कमेटी द्वारा पिछले 12 वर्षों से रमलीला मंचन के सफल आयोजन पर बधाई दी

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया आज राजतिलक की तैयारी, मंथरा कैकयी संवाद, श्रवण वध, दशरथ मरण, राम वनवास, गुहराज से भेंट, राजकेवट संवाद, भरत मिलाप का मंचन किया गया।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया साकेत कला मंच मुरादाबाद के कलाकारों ने राम वनगमन और राम के वियोग में दशरथ के प्राण त्यागने और भरत मिलाप के मार्मिक दृश्य मंचित कर दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन के शुरआत में कैकेयी हठ पर प्रभु राम के वनगमन से होती है। राम के साथ सीता और लक्ष्मण भी वन जाने की हट करते हैं। राम के वनवास जाने से पहले राजा दशरथ मूर्छित हो जाते हैं।

राम, सीता लक्ष्मण जब वनवास जाते हैं तो अयोध्या के लोग उनके रास्ते में खड़े हो जाते हैं और उन्हें वनवास जाने से रोकते हैं। लेकिन राम नहीं मानते। अयोध्या वासी दुखी हो जाते हैं। अगले प्रसंग में कलाकारों ने राम के वियोग में दशरथ विलाप का मार्मिक दृश्य का सजीव मंचन किया जिसे देख मौजूद दर्शकों की आंखें नम हो गई। दृश्य की शुरआत राजा दशरथ के कक्ष से होती है जहाँ वो शैया पर पड़े विलाप कर रहे हैं, रानी कौशल्या उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास कर रही हैं किंतु दशरथ कातर भाव से राम -राम करते हुये विलाप करते जा रहे हैं। वे अपनी सुध बुध खो चुके हैं और हे राम, हे राम करते हुये वो अपने प्राण त्याग देते हैं। इस दौरान इसके पश्चात राम केवट संवाद के मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हो गए।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह महासचिव विजेंदर आर्य मनोज गर्ग सौरव बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल , मुकेश शर्मा एडवोकेट, एडवोकेट संजय सिंह , धर्मपाल भाटी कुलदीप शर्मा के के शर्मा श्यामबीर भाटी अमित गोयल मुकुल गोयल कपिल गुप्ता , चाचा हिंदुस्तानी सतीश गोयल ओमबीर प्रधान पवन भाटी सत्ते नागर बोबु नागर सुनील प्रधान आदि लोग मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम: श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : प्रभु श्रीराम का पांव पखारने के बाद केवट ने पार कराई नदी
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर : अंगद का पैर नहीं डिगा पाया रावण, दर्शक हुए खुश
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : बुधवार को सम्पूर्ण रामलीला का मंचन देख अभिभूत हुए केंद्रीय मंत्र...
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला मंचन : रावण दरबार पहुंची शूर्पणखा ने किया विलाप
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति: माता सीता का पता लगा कर लौटे हनुमान, श्री राम को सौंपी चूड़ामणि
श्रीराम लखन धार्मिक लीला रामलीला मंचन : श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा, सीता ने डाली वरमाला
रामलीलाओं का मंचन देखने आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने निकाली धूमधाम से राम बारात, सोसाइटी गेटों पर हुई आरती
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : अशोक वाटिका में कैद सीता से मिले हनुमान, उजाड़ी अशोक वाटिका
Greno West Ramleela: हनुमानजी और राम-लक्ष्मण के मिलन से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, लंका दहन से बढ़ा उत्सा...
कल का पंचांग, 22 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ आज शाम विजय महोत्सव का होगा आगाज
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , मुनि विश्वामित्र के साथ गए राम-लक्ष्मण ने किया ताड़का का वध
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , बाली सुग्रीव युद्ध देख रोमांचित हुए दर्शक, प्रभु राम की तीर स...
रबूपुरा की रामलीला : दशरथ मरण-भरत मिलाप की मार्मिक लीला का हुआ मंचन