जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान में हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन

जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान में हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन
ग्रेटर नोएडा: जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान में दीपावली के उपलक्ष्य में फैकल्टी और स्टाफ के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ जीएनआईओटी समूह के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता  ने टॉस उछालकर किया। पहले बैटिंग करने के लिए फैकल्टी टीम मैदान में उतरी तो वही स्टाफ टीम ने फील्डिंग की जिम्मेदारी संभाली। क्रिकेट मैच पूरी ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ खेला गया। एक तरफ फैकल्टी टीम के कप्तान डॉ. धीरज गुप्ता ने अपनी टीम को प्रोत्साहित किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई तो दूसरी तरफ स्टाफ टीम के कप्तान अनिल मढ़वाल ने बेहतरीन रणनीति के साथ जीत के लिए लक्ष्य का पीछा किया। संस्थान के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों के साथ विद्यार्थिओं ने भी खेल का भरपूर आनंद लिया। इस खेल में फैकल्टी टीम ने बाजी मारी तथा अपनी जीत दर्ज की। जहाँ फैकल्टी टीम के सभी सदस्यों ने अपनी जीत पर हर्ष जताया तो वही स्टाफ टीम के सभी सदस्यों ने भी फैकल्टी टीम को बधाई दी।
जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता, जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने सभी के लिए दीपावली के पावन पर्व पर सुख समृद्धि की काँमना की। खुशनुमा माहौल में जीएनआईओटी समूह के अध्यक्ष राजेश गुप्ता  एवं उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने खेल भावना से खेले गए क्रिकेट मैच की सराहना करते हुए शिक्षक, स्टाफ सदस्य एवं छात्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख समृद्धि की काँमना की।

यह भी देखे:-

मुकदमा मुझ पर होना चाहिए मेरे कार्यकर्ताओं पर नहीं :संजय सिंह
हेल्थ एटीएम से झट से अपने स्वास्थ्य का ब्योरा जान सकेंगे ग्रेनोवासी
DU SOL Admission 2021: डीयू ओपेन दाखिला आज से शुरू, बीए और बीकॉम कोर्सेस में प्रवेश 15 दिसंबर तक
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब बेचने वाले सेल्समैन और 20 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसों ने छीन ली चार जिंदगियां
नर्सों के चार हजार पद खाली, मरीजों की देखभाल प्रभावित, अस्पतालों में सृजित पदों के अनुपात में नर्सों...
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई उड़ान, फॉर्च्यून 500 कंपनी को आवंटित 22 एकड़ भूमि
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम बी.एन .सिंह ने की बैठक
स्मार्ट सिटी मिशन: उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, वाराणसी नम्बर 1
दूसरी लहर के थमने पर कई राज्यों ने दी पाबंदियों में ढील, अनलॉक होने लगेगी जिंदगी
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव फेसबुक लाइव में हुए भावुक, कहा- मुझे सुशांत सिंह राजपूत मत बनाओ!
ग्रेटर नोएडा: बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या
जीएल बजाज में क्रिकेट लीजेंड ब्रेट ली का आगमन, छात्रों को दिए जीत के मंत्र
स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 : पीएम मोदी आज करेंगे मिशन की शुरुआत, जल सुरक्षा वाली दो योजनाओं का शुभारंभ ...
जेवर काण्ड के पीड़ितों को मिले मुआवजा - नरेंद्र भाटी
धरने पर बैठे होम बायर्स को पुलिस ने भेजा नोटिस