जेवर एयरपोर्ट के उत्तर प्रदेश सरकार के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट – नंदगोपाल गुप्ता नंदी (नागरिक उड्डयन मंत्री )

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश सरकार के लिए जेवर एयरपोर्ट महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्यवाही भी शुरू कर दी है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व व नागरिक नन्दगोपाल जुटा नंदी ने पत्रकारों को कहीं। नंदी ग्रेटर नोएडा में भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजा गुर्जर के आवास पर पहंचे थे। उन्होंने कहा इस प्रोजेक्ट का 80 – 85 प्रतिशत औपचारिकता पूरी कर ली गई है। जिन विभागों से क्लीयरेंस लेना है वहां सरकार कार्यवाही कर रही है। सिविल एविएशन मंत्री ने कहा पहले चरण में किसानों से 1000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। जेवर एयरपोर्ट के के लिए वर्ष 2024 का टारगेट रखा गया है। उन्हें उम्मीद है सरकार इस टारगेट को सफलता पूर्वक प्राप्त कर लेगी। जल्द ही एक एजेंन्सी की भी नियुक्ति की जाएगी।

राजस्व से सम्बंधित मुद्दे पर नंदी ने कहा हमारी सरकार प्रदेश की पहली ऐसी सरकार होगी जो राजस्व बढ़ने के लिए अनाप शनाप सर्किल रेट नहीं बढ़ाएगी। जहाँ सर्किल रेट घटाना है वहां रेट घटाया जायेगा। स्टाम्प चोरी और नोटिस देकर भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए सरकार अगले महीने से सारा सिस्टम डिजिटल करने जा रही है। अब कम्प्यूटर के जरिये ही नोटिस भेजा जाएगा। डिजिटल स्टैम्प को लागू कर दिया जायेगा।

इधर भाजपा नेता तेजा गुर्जर ने एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज के नाम से करने की मांग रखी। इस मौके पर भाजपा नेता बिजेंद्र भाटी , सुनील भाटी आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

धनौरी वेटलैंड में 50,000 पौधों से हरियाली का उत्सव: वृक्षारोपण महा अभियान 2025 में “एक पेड़ माँ के न...
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए बैठक
जानिए, लोकसभा चुनाव को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की क्या है तैयारी, पढ़ें पूरी खबर
यमुना में बढ़ते जलस्तर का खतरा, प्रशासन अलर्ट: फार्महाउस कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने...
पुष्पोत्सव 2025: लेजर शो में चमका ग्रेटर नोएडा का गौरवशाली इतिहास, उमड़ा जनसैलाब
छात्रों के लिए आदर्श बनें शिक्षक, मॉर्निंग असेंबली को बनाएं पाठ्यक्रम का हिस्साः सीएम योगी
बाल तस्करी को रोकने के लिए गोष्ठी का आयोजन, अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई के अधिकारी ने भी की शिरकत 
किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने प्राधिकरण पर किया जबरदस्त आंदोलन
स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में ग्लोबल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और एक्सेस अरेबिया के बीच एमओयू
Update: रफ्तार का कहर, यमुना एक्सप्रेस वे पर बीएमडब्ल्यू हुई दुर्घटना ग्रस्त एक की मौत
क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा ने विश्व का पहला होटल वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरियंस सेंटर टेक्नोलॉजी लॉन्च...
योग और स्वास्थ्य: कटी एवं मेरु चालन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
प्रदूषण के खिलाफ जंग: 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' फिर से शुरू
मजदूरों और किसानों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:ब्रजेश भाटी
हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी 
कैलाश इंस्टीट्यूट परिसर में सांसद डॉ. महेश शर्मा की माता के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित