गाजीपुर में रफ्तार का कहरः चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार की सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव की चट्टी पर सुबह आठ बजे चाय की दुकान में ट्रक बेकाबू होकर घुस गया। जिससे कुचलकर छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर जमकर पीटा। 

पुलिस ने किसी तरह चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर उपचार के लिए भेजा। दुर्घटना में घायल अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चारों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।

अहरौली गांव के बाहर चट्टी पर एक चाय की दुकान पर लोग बैठे हुए थे। सुबह आठ बजे भरौली की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा। ट्रक से कुचलकर जीयनदासपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव(50), गोलू यादव(15), वीरेंद्र राम(45), सत्येंद ठाकुर (28) की मौके पर मौत हो गई।  

गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन राय और श्याम बिहारी सहित तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर परिवार गए। जहां इलाज के दौरान अहरौली निवासी चंद्रमोहन राय (45) और श्याम बिहारी कुशवाहा (35) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने चारों शवों को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग लेकर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह मौके पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे रहे।

यह भी देखे:-

नोएडा एक्सटेंशन में 13 एवं 14 मार्च को निःशुल्क योग शिविर का आयोजन
पालतू कुत्ते को घुमाने गई महिला को  3 आवारा कुत्तों ने नोचा
यूजीसी: एनटीए ने स्थगित की नेट की परीक्षा, जानिए कब जारी होंगी नई तारीखें
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य मनोविज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
आज का इतिहास: 9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
UPMSP 10th, 12th Result 2021: ऐसे देखें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे और डाउनलोड करें मार्कशीट डि...
स्ट्रीट लाइट की शिकायत दूर करने ग्रेनो प्राधिकरण की टीम आएगी आपके द्वार
यूपी को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
कोरोना : मृतक के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे सम्बन्धी सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
ठंड में सहारा बना आईआईएमटी कॉलेज, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
यमुना प्राधिकरण को कॉर्पोरेट ऑफिस भूखंड से मिले 265.14 करोड़ रुपए
एचसीएल फाउंडेशन शहरी पारिस्थितिक बहाली के लिए सफल पीपीपी प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है
भारत की मदद को भूली नहीं हैं विदेशी शक्तियां, अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देश आए आगे
Jio, Airtel, BSNL: इन धांसू प्लान में 3300GB डेटा और फ्री कॉलिंग, शुरुआती कीमत 400 रुपये से कम
कमीशन के पैसे न मिलने पर सहकर्मी ने की हत्या, तीन गिरफ्तार