Dhanteras 2021 : जानिये आज धनतेरस पर खरीदारी करने का क्या है शुभ मुहूर्त

अबकी बार दीपावली पर कार्तिक अमावस्या गुरुवार को सुबह 5:57 से रात 2:37 बजे तक रहेगी। लक्ष्मी का पूजन करने को व्यापारियों को भरपूर समय मिलेगा। जबकि धनतेरस पर व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सुबह दस से शाम चार बजे तक पूजा का मुहूर्त है। खरीदारी के लिए सुबह 8.46 बजे से रात 10.10 बजे तक मुर्हूत रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.11 से 11.56 बजे तक रहेगा। अमृत मुहूर्त दोपहर को 11.30 से 12.56 बजे तक रहेगा। शुभ योग दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक है और वृष लग्न शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक है। किसी भी मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ है। दीपावली पर गणेश जी ,माता लक्ष्मी जी की पूजा का विधान है। गणेश जी की कृपा से पूरे वर्ष परिवार में शुभता एवं माता लक्ष्मी की कृपा से धनधान्य एवं सम्पन्नता की वृष्टि होती रहती है। इसलिए इस दिन परिवार सहित गणेश जी एवं माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर आरती करनी चाहिए।

दीपावली का पूजन स्थिर लग्न में करना श्रेष्ठः ज्योतिषविद डा गोविंद राज नौन्याल ने बताया कि दीपावली का पूजन स्थिर लग्न में करना श्रेष्ठ होता है। इस वर्ष स्थिर लग्नों में वृश्चिक लग्न प्रातः 7:26 से 9:43,कुम्भ लग्न 13:36 से 15:07, वृष लग्न 18:12 से 20:08 तथा सिंह लग्न रात्रि 12:40 से 02:54 तक है। इसलिए इन लग्नो में अपनी सुविधानुसार विधिविधान से पूजा करना श्रेष्ठ है। इसके अलावा प्रदोष काल शाम 16:18 से 18:42 बजे तक पूजा करना भी अत्यंत उत्तम है।

यह भी देखे:-

महान एथलीट 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह का निधन, PM Modi ने भावुक संदेश से दी श्रद्धांजलि
18वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट पर एस्टर पब्लिक स्कूल का कब्जा
Aman Verma की मां का हुआ निधन, लिखा भावुक नोट
UPITS 2024: ट्रेड शो के दौरान 6 सेक्टोरल सत्रों के माध्यम से 4 प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्...
ग्रेटर नोएडा पी 3 निवासी आरव तेवतिया सेना में लेफ्टिनेंट बने, आरडब्ल्यूए ने किया सम्मानित
किसानों को आवासीय व औद्योगिक योजना में 17.5 फीसदी कोटा देगा यमुना प्राधिकरण
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर की यमुना प्राधिकरण में बैठक
जी एल बजाज इंस्टिट्यूट के दो छात्रों का अमेजॉन में हाई पैकेज 30.25 लाख पर चयन
GST ALERT : जीएसटी वार्षिक रिटर्न भरने की अवधि बढ़ी, जानिए कब तक
एमिटी के छात्रों-शिक्षकों ने असहाय उपेक्षित बुजुर्गों को कराया ख़ुशी का एहसास
UP Board Exam 2021: 8 मई से शुरू हो सकती हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, जल्द जारी होगी डेटशीट
केवीएस: पहली कक्षा में दाखिले की दौड़ एक अप्रैल से शुरू, 19 तक ऑनलाइन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
नगर निकाय चुनाव: बिलासपुर से किस्मत आजमाने जा रहे संभावित प्रत्याशी कौन है? जिनकी चर्चा जोरों पर....
पीएम मोदी और सीएम योगी ने किया यीडा पवेलियन का अवलोकन
जे. एस. एकेडमी में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन
आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया, समापन दिवस पर भक्तों ने लिया भक्ति क...