पीएम मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन, बिल गेट्स से करेंगे मुलाकात

ग्लासगो, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन है। पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कॉटलैंड में चल रहे COP26 शिखर सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन भारत की ओर से जलवायु कार्रवाई की एजेंडे पर औपचारिक रिपोर्ट पेश करेंगे।इसके अलावा वह आज माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उनका आज अलग-अलग देश के नेताओं के साथ चर्चा का भी कार्यक्रम है। आइए जानते हैं कि आज पीएम नरेंद्र मोदी का दिनभर का पूरा कार्यक्रम क्या है-

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम:

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज भारत की ओर से जलवायु कार्रवाई की एजेंडे(climate action agenda) पर औपचारिक रिपोर्ट पेश करेंगे। इसमें भारत की ओर किए गए प्रयासों और उसके सकारात्मक परिणामों के बारे मे बताएंगे।

भारतीय समयानुसार मोदी दोपहर दो बजे COP-26 के द्वीपीय राज्यों(insular states) के लिए आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना(disaster resistant infrastructure) का शुभारंभ करेंगे। दोपहर दो बजकर 40 मिनट से शाम 6 बजे तक अलग-अलग देश के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

– इन द्वीपक्षीय मीटिंग के दौरान पीएम मोदी स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, इजराइल, मलावी, नेपाल, यूक्रेन, जापान, अर्जेंटीना से चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से भी मुलाकात करेंगे।

– शाम 7.45 बजे से लेकर रात 9.45 बजे तक वह लीडर स्तर के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

– इसके बाद रात करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए उड़ान भरेंगे।

यह भी देखे:-

आज भी नहीं हुआ एक भी नामांकन , लोकतंत्र को उत्सव के रुप में मनाने के लिए सजा नामांकन स्थल
भारत में 160 दिनों में सबसे कम 25 हजार कोरोना के नए केस आए सामने
रैंडम जांच अभियान समाप्त, स्वच्छ जलापूर्ति की मुहिम रहेगी जारी
पब में हुई मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
अब ऑक्शन से होगा सभी तरह के भूखंडों का आवंटन
जीएनआईओटी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजा राष्ट्रप्रेम, युवाओं ने लिया विकसित भारत का संक...
तीज महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का उत्साह, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गौतम बुद्ध नगर: होटल, पब, बार में म्यूजिकल कार्यक्रमों के लिए अब लेनी होगी पूर्व अनुमति
नलकूप ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हल्ला बोल,...
India Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में 10,929 नए मामलों के साथ 392 लोगों की मौत
केन्द्र में गठबंधन सरकार बनी तो मजदूर को दी जाएगी श्रमिक सम्मान निधि
उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तुरंत रिहा करे : वीरेंद्र सिंह गुड्डू
GIMS  में नवरात्र के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन 
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम
Covid 19 India News: कोरोना को लेकर सरकार की चेतावनी, बहुत तेजी से फैल रहा कोरोना, अगले चार हफ्ते बे...
जनता को मिला लाभ : ग्रेटर नोएडा -फरीदाबाद की दूरी अब और होगी कम