भाजपा बिसरख मंडल युवा मोर्चा ने युवा संवाद एवं कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया

आज भाजपा बिसरख मंडल युवा मोर्चा टीम ने युवा शक्ति संवाद एवं मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित बैसोया की अध्यक्षता एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर जी के नेतृत्व में किया गया।

भव्य कार्यक्रम में मंच संचालन बिसरख मंडल युवा मोर्चा महामंत्री गौरव पटेल ने सभी उपस्थित अतिथिगण का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा सदस्य दीपक दुलैहरा जी, ऋषभ जी और क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी जी, दादरी विधानसभा विधायक तेजपाल नागर जी के प्रतिनिधि दीपक नागर जी और ईश्वर भाटी जी, गौतम बुद्ध नगर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर, जिला महामंत्री योगराज रावल एवं चेतन वशिष्ट,भाजपा युवा नेता राहुल चौधरी सहित बिसरख मंडल युवा मोर्चा की समस्त टीम उपस्थित रही।

युवा शक्ति संवाद का उद्देश्य पार्टी के विकास कार्य में युवाओं के सुझाव और जानकारी प्रदान करना है। युवाओं का जोश देख उपस्थित सभी अतिथिगण प्रभावित हुए और युवाओं ने विश्वास दिलाया के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से पूरे प्रदेश में भाजपा का ही परचम लहराएगा।

कार्यसमिति बैठक का उद्देश्य बिसरख मंडल युवा मोर्चा की टीम को पार्टी की आगामी चुनाव में भाजपा का एक लक्ष्य अबकी बार 350 पार की रणनीति को मजबूत बनाना और साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी बूथ एवं शक्ती केंद्र कार्यक्रमों को सफल बनाना है।

युवा संवाद और कार्यसमिति बैठक के कार्यक्रम की सभी तैयारियों से लेकर समापन तक उपस्थित युवा मोर्चा बिसरख मंडल अध्यक्ष सुमित बैसोया, उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, शुभम बंसल, हरेन्द्र हूण, मनीष त्रिपाठी, महामंत्री गौरव पटेल, मंत्री अनुभव दुबे, दीपक नागर, संतोष झा, सोशल मीडिया प्रभारी शशांक त्यागी, कार्यालय प्रभारी वेद प्रकाश सहित कार्यकारिणी सदस्य पूजा ठेनुआ, तरुण कुमार, अभिनव त्यागी, तुषार भाटी, विकाश सिंह, विनय कुमार एवं सभी युवा मोर्चा साथियों ने अपनी निष्ठा एवं मेहनत से सफल बनाया।

यह भी देखे:-

गांवों की समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेनो प्राधिकरण पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन
उद्यमशीलता व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लाईट स्पार्क श्रृंखला का किया गया शुरुआत
सहज योग ध्यान से छात्रों और शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास में मदद, तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान
जीएनआईओटी में पीजीडीएम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त , एक ही परिवार के छह लोग घायल
नवरात्र पर विशेष: 6 अक्टूबर को भी खुलेंगे गौतमबुद्ध नगर के सभी उप निबंधक कार्यालय
मुख्य बस स्टैंड पर मिला व्यक्ति का शव
रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर वृद्धाश्रम में आयोजित सामान्य सभा, निराश्रित वृद्धजन की सहायता...
ग्रेनो वेस्ट में जल्द बनेगा प्राधिकरण का दूसरा दफ्तर, शिकायतें जल्द होंगी हल, जल्द खुल सकता है आधार ...
काशी विश्वनाथ मंदिर: ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण कराए जाने की अदालत से मिली मंजूरी
दादरी विधायक तेजपाल नागर के प्रयासों से जलभराव समस्या के समाधान हेतु विशेषज्ञों की टीम ने किया सर्वे...
ख्वाजा फारूक रेंजुशाह ने शारदा विश्वविद्यालय में कश्मीर की आध्यात्मिक विरासत पर प्रकाश डाला
कर्ज में डूबे कारोबारी ने की खुदकुशी
CBI New Director: सुबोध कुमार जायसवाल बने सीबीआई के नए निदेशक
योग और स्वास्थ्य, पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
चौधरी चरण सिंह के कदमो पर चलकर ही किसानों के साथ न्याय हो सकता है राम सिंह निर्जर