सुपरटेक ईकोविलेज वन पर फिर लगा चार लाख का जुर्माना, कूड़े का प्रबंधन न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर सोसाइटियों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित ईकोविलेज वन सोसाइटी पर फिर से जुर्माना लगाया है। बीते अगस्त माह में बिल्डर पर कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन बिल्डर ने कोई कूड़ा निस्तारण का कोई इंतजाम नहीं किया, जिस पर प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन नियम 2016 लागू है। इसके तहते बल्क वेस्ट जनरेटरों, मसलन बड़ी सोसाइटियों, शिक्षण संस्थानों आदि को कूड़े का निस्तारण खुद से करना होता है। प्राधिकरण री-साइकिल न हो पाने वाले इनर्ट वेस्ट को ही उठाता है। उसके लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। अधिकतर सोसाइटियां बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आती हैं। सुपरटेक की ईकोविलेज वन सोसाइटी भी उन्हीं में शामिल है, लेकिन सोसाइटी से निकलने वाले कूड़े को निस्तारित नहीं किया जा रहा है, बल्कि इधर-उधर फेंका जाता है। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान चलाकर बल्क बेस्ट जनरेटर की जांच कर रही है और कूड़े का निस्तारण न करने पर जुर्माना भी लगाती है। बीते 9 अगस्त को टीम ने ईकोविलेज सोसाइटी की जांच की थी। कूड़े का निस्तारण न होने पर 2.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कूड़े का निस्तारण शीघ्र करने की हिदायत दी गई थी। 31 अक्तूबर को फिर टीम ने सोसाइटी की जांच की, लेकिन कोई सुधार नहीं मिला। कूड़ा इधर-उधर फेंका हुआ मिला, जिस पर टीम ने 4.03 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा कराने के निर्देश दिए। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सलिल यादव के निर्देश पर कार्रवाई के लिए गई टीम में प्राधिकरण की तरफ से डॉ. उमेश चंद्रा, इंस्पेक्टर संजीव विधूड़ी, सुपरवाइजर मुदित त्यागी, इंद्र नागर व फीडबैक फाउंडेशन से संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंधन करने और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है।

यह भी देखे:-

The Jolly Kid’s Pre School में ग्रेजुएशन डे का जश्न, नन्हे बच्चों की मेहनत और टैलेंट को किया गया सम्...
कोरोना वायरस का असर सोने चांदी की कीमतों पर .... पढ़ें पूरी खबर
नवरात्रा सेवक दल ने स्लम बस्तियों के परिवारों और बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस 
देश को विश्वगुरु बनाना और तरक्की आपके ऊपर है----- देश के शीर्ष कंटेंट क्रिएटर्स, मोटिवेशनल स्पीकर ...
महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया हरियरी तीज का त्यौहार
नोएडा क्षेत्र में गंगाजल की जलापूर्ति बंद , प्रेशर रहेगा कम
आर्मी इंस्टिट्यूट में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : रचनात्मक क्षमता और समस्या समाधान कौशल दिलाता है छात्रो...
सर्वदलीय आबादी बचाओ आंदोलन को मिला भाकियू लोकशक्ति का समर्थन
यमुना प्राधिकरण स्थापना दिवस पर लाएगा 2000 आवासीय भूखंडों की योजना
मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को मिला प्रथम स्थान
किसान एकता संघ संगठन का अनिश्चित कालीन धरना जारी
ग्रेटर नोएडा में योग दिवस की तैयारी जोरों पर, जानिए कहाँ-कहाँ मनाया जाएगा
टीकाकरण पर गैर-जिम्मेदाराना बयान: भड़के डॉ. हर्षवर्धन, बोले- थोड़ी शर्म खाओ, संकट के बीच मत करो राजन...
निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरे से राखी जा रही है नज़र
ग्रेटर नोएडा : DDRWA के साथ एसपी ने की बैठक, बेहतर सुरक्षा देने का आश्वासन
जून तक रोजाना 45 लाख कोविड टेस्ट करने का लक्ष्य: आइसीएमआर