यूपी: अखिलेश यादव के बयान के बाद ट्विटर वार पर उतरी कांग्रेस, कहा- नई हवा है जो भाजपा है वही सपा है

अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जो कांग्रेस है, वही भाजपा है। जो भाजपा है, वही कांग्रेस है। इस पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है-‘काजू भुने प्लेट में, मिनरल वाटर गिलास में। नकली समाजवाद उतरा है, योगी के आवास में। ईडी-आयकर से बचने के लिए संघर्ष करते हुए अखिलेशजी की एक शानदार तस्वीर।’हालांकि, यह तस्वीर उस समय की है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने उनके आवास पर गए थे। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे। इस फोटो को एडिट करते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने इसे योगी के आवास पर दिखा दिया है।

एक अन्य ट्वीट में यूपी कांग्रेस ने कहा है-जी नई हवा है, जो भाजपा है, वही सपा है। इसलिए मुलायम सिंह का साथ मोदी को मिल रहा है। बिलरिया गंज और आजम खान पर इनका मुंह नहीं खुल रहा है। जनता परेशान है और ड्राइंग रूप में बैठे-बैठे उनका भाजपा के साथ फिक्स्ड मैच चल रहा है। मुलायम सिंह ने नरेंद्र मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना की।

उधर, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने एक बयान में कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ही बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंक सकती है। भाजपा की गलत नीतियों से मुक्ति के लिए जरूरी है कि प्रियंका गांधी, सपा और अखिलेश यादव से सम्मानजनक समझौता करें।

यह भी देखे:-

गुर्जर समाज ने चेयरमैन प्रत्याशी आजाद मलिक का स्वागत किया
चिराग पासवान का BJP से मोहभंग! बोले: पारस का LJP कोटे से PM मोदी कैबनेट में मंत्री बनना मंजूर नहीं
तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा यास, 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
वर्चुअल शिखर सम्मेलन : आज दुनिया को पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे पीएम मोदी
सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा बनी टॉपर
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों ने काटा हंगामा
ईपीसीएच को मिला नया नेतृत्व: डॉ. नीरज खन्ना बने अध्यक्ष, सागर मेहता उपाध्यक्ष
उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम पर मंथन, GNIM में हुआ करिकुलम रिव्यू सेशन
गाँधी जयंती पर एक्टिव सिटिज़न टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान
भारत शिक्षा एक्सपो 2024: ग्रेटर नोएडा में खुलेगा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का द्वार, सीईओ एनजी रवि क...
International Women's Day पर अमेज़न प्राइम ने की नई सीरीज़ की घोषणा, एक्टिंग से लेकर निर्देशन तक सब ...
कथा को सुनने से हो जाते है करोड़ पाप नष्ट
ग्रेटर नोएडा में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन, करीब 5000 श्रद्ध...
जनसुनवाई की शिकायतें लंबित रखने पर होगी सख्त कार्रवाई
कांग्रेस की कमान सौंपते हुए राहुल को ये समझा गयी सोनिया
मकरसंक्रांति महापर्व पर एक दिवसीय संगोष्ठी का गुरुकुल में हुआ आयोजन