अयोध्या में दीपोत्सव 2021 : राम नगरी का आज से श्रीगणेश, लाखों दीये रचेंगे नया विश्व कीर्तिमान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या में इस बार दीपावली के दीपोत्सव को पहले से और भी ज्यादा भव्य और वैश्विक पटल पर अविस्मरणीय बनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में दीपोत्सव 2021 मनाने का आयोजन किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा खास अयोध्या में मनाए जाने वाला पांच दिवसीय दीपोत्सव 2021 है। सम्पूर्ण अयोध्या में 12 लाख दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा। इसमें राम की पैडी पर नौ लाख दीप जलाकर कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। वहीं अयोध्या नगर क्षेत्र में तीन लाख दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा। अयोध्या के तट रामायण की गाथा को भी अमर बनाया जाएगा। साथ ही लेजर लाइट में भव्य रामायण का हेरिटेज लुक में शो दिखाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव को विश्व स्तर पर यादगार बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन नवंबर को दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के हर गांव से पांच मिट्टी के दीपक अयोध्या को रोशन करने में मदद करेंगे। एक नवंबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्य आयोजन तीन नवंबर को होगा। इस दिन मां सरयू का नौ लाख दीपों से श्रृंगार किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के संबंधित जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि राज्य के 90 हजार से अधिक गांवों में से प्रत्येक से पांच मिट्टी के दीपक समय पर अयोध्या पहुंचें।

यह भी देखे:-

टारगेट आईकॉन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने किया अपने नए ऑफिस का शुभारंभ
आईईसी समूह में शिक्षण विकास कार्यक्रम
इंटर की टॉपर मेधावी छात्रा अंजली को किया सम्मानित
ठग गिरोह का पर्दाफाश: व्यापारियों को नोट बदलने का लालच देकर ₹10 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार
यूपी के वन ट्रिलियन डॉलर की दिशा में निरंतर बढ़ते कदम, यूपीआईटीएस निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
यूपी के सभी शिक्षक और स्टाफ की 26 अप्रैल तक छुट्टी, HC ने दिया आदेश
राम कथा के पांचवें दिवस राम-जानकी विवाह का भावपूर्ण वर्णन, पुष्पवर्षा से गूंजा सनातन धर्म मंदिर
उपराष्ट्रपति के बाद अब ट्विटर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अकाउंट किया अनवेरिफाइ़ड, हटाया ब्लू टिक
संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा एनटीपीसी दादरी का निरीक्षण 
नोएडा पुलिस का आपरेशन क्लीन -19 अभियान, चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान
कोरोना से जंग जारी : पीएम मोदी आज रात 8 बजे करेंगे समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा
एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी की समस्या हुई दूर, एयरपोर्ट को छह रोड कनेक्टिविटी, एक रैपिड रेल कम मेट्रो रे...
आईएफजेएएस 2019 , 145 करोड़ रुपये की बिजनेस पूछताछ के साथ हुआ समापन
ग्रेटर नोएडा के पंप हाउसों का कायाकल्प: जलापूर्ति में सुधार, हरियाली से निखर रही सूरत
किसान कामगार मोर्चा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी सिंह ने किया संगठन का विस्तार
फटा राष्ट्र ध्वज फहराने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने की शिकायत