दीपावली पर्व के मद्देनजर दनकौर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक

दीपावली पर्व के मद्देनजर दनकौर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक

दनकौर(खालिद सैफी) – आगामी त्यौहार धनतेरस दीपावली गोवर्धन और भैया दूज आदि को लेकर दनकौर कोतवाली परिसर में शनिवार को एसीपी तृतीय ब्रजनंदन राय के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। एसीपी तृतीय ब्रजनन्दन राय ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस टीम क्षेत्रभर में लगातार गश्त पर रहेगी। उनका कहना है कि त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। वहीं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी के द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा भी समाज में अफवाह ना फैलाई जाए । साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना दी जाए ताकि समय रहते स्थिति पर काबू पाया जा सके।इस मौके पर रवि चौधरी अरुण नागर नदीम सलमानी रिंकू रिंकू तायल सभासद सुबोध चौधरी सचिन बजाज अतुल गर्ग शाहनवाज खान हरिदत्त शर्मा गजब सिंह अजीत नागर देवेंद्र प्रधान प्रदीप भाटी सुरेश चंद्र समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो के इन HIGHWAY पर बंद हुई शराब की दुकान
सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं :आचार्य अशोकानन्द जी महाराज
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेलन का भव्य समापन
फ्लैग मार्च:होली पर्व व शब-ए-बरात पर पुलिस रही सतर्क
ग्रेटर नोएडा में "नेशन फर्स्ट" थीम पर भव्य इंफ्लुएंसर मीट, राष्ट्र निर्माण पर हुआ गहन मंथन
होम बायर्स पर नेफोवा की प्रभारी मंत्री से मुलाकात, सरकार की अबतक की पहल को बताया असंतोष जनक
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री मानवीय संवेदना की महत्वपूर्ण कड़ी- सीएम योगी
हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में कल से शुरू होगी दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, देशभर के नामी विधि ...
कलाम प्रगति इनीशिएटिव से इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग के अनुरूप प्रशिक्षण, 28 फरवरी से होगी ...
दादरी पुलिस ने किया लूट का खुलासा, देखें VIDEO
नए उपजिलाधिकारियों को मिली तैनाती
ग्रेटर नोएडा: रामलाल वृद्धाश्रम में 31 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, मथुरा के गोपालाचार्य करेंग...
ग्रेनो के 52 और फ्लैट खरीदारों को मिला मालिकाना हक
उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत चारागाह विकास से ग्रामीण रोजगार और पशुधन उत्पादकता में होगा इजाफा
काबुल एयरपोर्ट पर अफगानी सेना और अज्ञात हमलावरों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जवान की मौत
नोएडा प्राधिकरण ने 20 हजार बायर्स को दी बड़ी राहत, बने हुए अपार्टमेंटों की हो सकेगी रजिस्ट्री