शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील

शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील

बिलासपुर(खालिद सैफी) : दनकौर कोतवाली एरिया की बिलासपुर पुलिस चौकी परिसर में शनिवार को आगामी त्योहार दीपावली ,धनतेरस, भैया दूज, को देखते हुए कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोग व व्यापारियों ने शांति समिति की बैठक में भाग लिया  । इस बैठक के मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी ने कहा कि आगामी त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाएं ताकि एक सौहार्दपूर्ण माहौल बन सके ओर  लोगों से शांति व आपसी भाईचारा बनाने की अपील की।साथ ही उन्होंने कहा कि शांति व सद्भाव बनाए रखकर ही अमन चैन कायम रखा जा सकता है । क्षेत्र के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए अपराध मुक्त वातावरण बहुत जरूरी है जिसके लिए जन सहयोग अति आवश्यक है । हर तरफ पुलिस की नजर है किंतु समाज के सभी वर्गों का दायित्व है कि वह प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाए रखें। कि वे हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी पुलिस को दें ।इस बैठक के मौके पर बिलासपुर चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी,सबइंस्पेक्टर शैलेन्द्र ,साबिर ,अरशद खा,सुबोध सभासद,नदीम सलमानी,सरवन ,अनुपम तायल,सोनू,बुन्दू, छोटू ,सौरभ गोयल,शिवम,विकास गोयल,इस्लाम,सचिन गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक जल्द होगी सुगम यात्रा: 130 मीटर रोड को 120 मीटर रोड से जोड़ने की त...
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाई चौपाल, सुनी लोगों की समस्याएं
PATA 2025 में उत्तर प्रदेश की भव्य भागीदारी: बैंकॉक में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की चमक
गांधीनगर रेलवे स्टेशन : प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन. कहा- गुजरात की रेल कनेक्टिविटी हुई सशक्त
भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने बैठक कर संगठन का विस्तार किया
जहाँगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम ने 68वीं राज्यस्तरीय मल्लखम्भ प्रतियोगिता में प्राप्त किया तृ...
लखनऊ: कोविड-19 के बाद फूड हैबिट्स में आया बदलाव, स्थानीय उत्पादों की बढ़ी मांग
सीवर से जुड़ी समस्याओं का अब तुरंत होगा समाधान, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा
राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
एसीईओ श्रुति ने संभाला यमुना प्राधिकरण के सीईओ का कार्यभार
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर व्यापार मंडल ने मनाया सेवा और समर्पण का उत्सव
हेपेटोलॉजी पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन, GIMS ग्रेटर नोएडा में
सूरजपुर में ऐतिहासिक बाराही मेला 2025 का भव्य शुभारंभ, हवन-यज्ञ व ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ 12 दिवसी...
ITS डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन, मिस्टर और मिस फ्रेशर बने साहिल सिंह औ...
कल का पंचांग, 25 दिसंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
दीपक नागर को भाजपाइयों व ग्रामीणों ने दी बधाई