दिवाली के उपलक्ष्य में रोशनी से नहाया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर।

ग्रेटर नोएडा। दिवाली के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। परी चौक, चार मूर्ति गोलचक्कर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रवेश द्वार को भी सजाया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर शहर को स्वच्छ बनाने का अभियान पहले से ही जारी है। सेंट्रल वर्ज को दुरुस्त करके रंगाई-पुताई की जा रही है। सड़कों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीईओ ने प्राधिकरण दफ्तर व शहर के प्रमुख चौराहों को रंग बिरंगी लाइटों से भी सजाने को कहा है। इसके चलते विद्युत यांत्रिकी विभाग ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आसपास के लोग रात के समय इसे देखने के लिए भी आ रहे हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रवेश द्वार, चार मूर्ति गोलचक्कर, परी चौक को भी लाइटों से सजाया जा रहा है, ताकि ग्रेटर नोएडा में प्रवेश करने पर दिवाली पर्व की खुशियों का एहसास हो सके। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने शहरवासियों से दीपों के इस त्योहार को शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
———————-

s

यह भी देखे:-

पोलेथिन मुक्त भारत के लिए कार्यशाला का आयोजन
मार्क हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर का पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक निलम्बित
12 जुलाई को होगी ऑल इंडिया स्कालरशिप परीक्षा, विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर 
पल्ला गांव में ग्रामवासियों की पंचायत: पुनर्वास की स्थिति स्पष्ट होने तक सर्वे और प्रवेश पर रोक, DMI...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मुहर्रम विशेष सभा आयोजित
सिटी हार्ट अकादमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
कासना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की योजना बनाते 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और औजार बरामद
मंडी समिति टैक्स को लेकर भ्रम में हैं व्यापारीः नरेश कुच्छल
लॉयड इंस्टीट्यूट में हुआ उच्च शिक्षा में गुणवत्ता हेतु एनएएसी कार्यशाला का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर गौतमबुद्धनगर में छायाचित्र प्रदर्शनी, युवाओं को प्रेर...
यूपी में भाजपा की हार को लेकर मंथन शुरू, योगी आदित्यनाथ को नजरअंदाज करना पड़ा भाजपा को भारी : चैनपा...
चमोली हादसा अपडेट : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 32 शव बरामद, 206 लोग अभी लापता
बेलगाम ट्रक ने झुग्गियों पर मचाया कोहराम, चार कुचले गए, 1 का पैर कटा
नॉलेज पार्क हादसा: युवराज की मौत मामले में दो और बिल्डर गिरफ्तार, पहले ही जेल जा चुका है कंपनी का डा...
धौलाना की पावन भूमि में विलीन हुई शहीदों की पवित्र रज धूली, गूंजे जय हो के जयघोष
सेक्टर 36 ग्रेटर नोएडा RWA चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क, हुआ स्वागत