अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून जरूरी है – नंद गोपाल वर्मा

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून जरूरी है – नंद गोपाल वर्मा

रबूपुरा – नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नंद गोपाल वर्मा ने कहा कि हमारे लोकतांत्रिक देश में प्रेस को सामाज का दर्पण माना गया है। किंतु वर्तमान परिवेश में पत्रकार व पत्रकारिता के स्रोत असुरक्षित होते जा रहे हैं यह बात देश की सर्वोच्च न्यायालय ने भी माना है। नंद गोपाल वर्मा गुरुवार को रबूपुरा में आयोजित शुभ दीपावली पत्रकार मिलन समारोह में बोल रहे थे। इसी मौके पर पत्रकारों ने सामाजिक चिंतक व वरिष्ठ पत्रकार नंद गोपाल वर्मा को शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान भी किया। तत्पश्चात नंद गोपाल वर्मा ने कहा कि लखीमपुर खीरी के पत्रकार रमन कश्यप समेत सैकड़ों पत्रकारों की जान चले जाना प्रमाण है। कि देश के लोकतंत्र में स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति खतरे में आने लगी है। जो भारी चिंताजनक है,इसे देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी पत्रकारों एवं उनकी पत्रकारिता के स्रोतों की सुरक्षा के प्रति चिंता जताई है। नंद गोपाल वर्मा ने आगे कहा कि असली भारत की सच्ची तस्वीर ग्रामीण पत्रकारिता ही दिखाती है। इसलिए सरकार को चाहिए। कि देश में लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति (प्रेस) की स्वतंत्रता की आजादी की रक्षा के लिए, पत्रकार सुरक्षा कानून बना, भारतीय संविधान में शामिल करके पत्रकारों को संवैधानिक सुरक्षा अधिकार प्रदान कराये। वर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा प्रदेश व केंद्र सरकार को ज्ञापन इत्यादि भेज कर संविधान में पत्रकारिता की अधिकारिकता सुनिश्चित करने हेतु पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाए जाने की मांग की जाती रही है। वर्मा ने उम्मीद जताई कि सरकार इस और शीघ्र ध्यान देगी। इस मौके पर प्रदीप सिंह भाटी, गौरव शर्मा, राधेश्याम बघेल, उपेंद्र भाटी, प्रदीप सिंह प्रधान,दिनेश शर्मा एवं हरिश्चंद्र आदि पत्रकार मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सुभाष रावल बने सेक्टर म्यू -1  में आरडब्ल्यूए  के अध्यक्ष 
जेवर के विकास में महिलाएं भी बनेंगी भागीदार : धीरेन्द्र सिंह, बदलते जेवर की बदलती मातृशक्ति
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में आईटीआई स्टॉल पर आगंतुकों को दी जा रही तकनीकी शिक्षा की जानकारी
शारदा अस्पताल में पेशेंट्स सेफ्टी वीक में लोगों को किया जा रहा है जागरूक
श्रीजगन्नाथ एकता संघ के तत्वावधान में हुआ गणेश पूजन  
पांचवी मंजिल से गिरकर युवक की मौत 
हमारा संकल्प, "एक भारत श्रेष्ठ भारत", कांग्रेस-सपा का "फूट डालो, हुकूमत करो": योगी आदित्यनाथ
कैदी वाहन दुर्घटनाग्रस्त , कैदी -पुलिसकर्मी घायल
जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता और कर्तव्य है : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह
एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने घोषित किया बीटेक व एमबीए के सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू (अंबावता) ने सौंपा ज्ञापन
लॉयड बिजनेस स्कूल का भव्य दीक्षांत समारोह: पीजीडीएम 2022-24 बैच के छात्रों ने नई यात्रा की शुरुआत की
जमीन के अंदर से पानी निकालने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
ग्रेटर नोएडा प्रदूषण में आई गिरावट
दो कारों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग