जिम्स  निदेशक  ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा ईशान कॉलेज के छात्रों को फ्री मेडिकल किट का वितरण

ग्रेटर नोएडा : आज  ईशान ग्रुप कॉलेज, ग्रेटर नोएडा द्वारा बी0ए0एम0एस0 एवं फार्मेसी के छात्रों को फ्री मेडिकल किट का वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिम्स, ग्रेटर नोएडा के डारेक्टर ब्रिगेडियर डॉ0 राकेश गुप्ता जी मुख्य अतिथि के तौर पर सर्वप्रथम कॉलेज के प्रांगण में औषधि पौधा अश्वगंधा का वृक्षारोपण किया।

अपने स्वागत में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 डॉ0 ए0के0 शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में ब्रिगेडियर डॉ0 राकेश गुप्ता जी का मुख्य योगदान रहा है। विगत समय में आयुर्वेद एवं ऐलोपैथ पद्धति के बीच कुछ वैचारिक भिन्नता उत्पन्न हो गया था। परन्तु मेरा मानना है कि हजारों साल पुरानी आयुर्वेद पद्धति एवं मोडर्न मेडिकल पद्धति ऐलोपैथ के मिलन से कोरोना जैसे वैश्विक महामारी पर भारतवर्ष में रोकथाम संभव हो सका और विश्व को भारतवर्ष ने तत्कालीन कोरोना के रोकथाम हेतु टीका का विकास कर राहत प्रदान किया।

मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि – “भारतवर्ष में सभी मेडिकल पद्धति का अपना-अपना महत्व है। आयुर्वेद पद्धति ने कोरोना काल में अपना विशेष योगदान देकर बहुत से कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचायी।” उन्होंने कहा कि – “ऐलोपैथ डॉक्टरो द्वारा संयुक्त पद्धतियों का उपयोग कर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया एवं ठीक भी किये गयें, आयुष काढ़ा का प्रयोग कर 10-15 दिनों में मरीजों को राहत दी गई।” छात्र-छात्राओं को समझातें हुए कहा कि- “अच्छे चिकित्सक बनने के लिए जिन गुणों की आवश्यकता है उसे धारण करना होगा। आप सभी भाग्यशाली है कि आप सभी को समाज एवं मरीजों के सेवा करने का मौका भविष्य में मिलेगा। अच्छे डॉक्टर के लिए तर्जुबा एवं जितने ज्यादा मरीजों का उपचार करेंगे उतने ही कुशल चिकित्सक बनेंगे।”

इसके बाद लॉ एवं फार्मेसी के छात्र-छात्राओं का ओरिंटेशन प्रोग्राम किया गया। गेस्ट स्पीकर सिनियर एडवोकेट नरेश गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायालय, गौतम बुद्ध नगर ने छात्रों को क्रिमिनल एवं सिविल लॉ के एक्ट के बारे बताया, किसी भी अपराध का थ्प्त् दर्ज कराने हेतु विशेषतः नौ ’क’ का समावेश अपने आवेदन में करना चाहिए जिससे कि पुलिस को कार्यवाही करने में आसानी हो सकें और थ्प्त् दर्ज करने में ज्यादा समय न लगें। उन्होने विस्तृत नौ ’क’ का चर्चा की। उन्होने कहा कि एक सफल वकील बनने के लिए अच्छे रिट को तैयार करना होगा जिससे कि उसे न्यायालय में सफलता मिल सकें।

अपने सम्बोधन में एडवोकेट दानवीर चौधरी ने सिविल कोड एवं एक्ट के बारे विस्तृत से छात्रों को समझाया और जिला विधिक प्राधिकरण के बारे में बताया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ0 डी0के0गर्ग जी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर डॉ0 सुशांत पाण्डेय -डारेक्टर, डीन डॉ0 एम0के0 वर्मा, डॉ0 अनुप मिश्रा, डॉ0 साक्षी बक्शी, डॉ0 प्राची मिश्रा, डॉ0 अफसा, डॉ0 नाविद खान, डॉ0 नेजा जाम्बला, डॉ0 भावना, डॉ0 अर्चना प्रजापति, डॉ0 आर0पी0 सिंह, प्रो0 आनन्द शर्मा, प्रो0 स्मृति, प्रो0 अखिल, प्रो0 प्रियंका, प्रो0 सुरभी शर्मा, प्रो0 कार्तिका टक, प्रो0 सोनू कुमारी, प्रो0 निवास मिश्रा आदि ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी देखे:-

PM MODI के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज ने रचा इतिहास
पेट्रोल-डीजल को दायरे में लाने पर चर्चा, होटल-रेस्टोरेंट से खाना मंगाना हो सकता है महंगा
फैकल्टी ऑफ फार्मेसी, एकेटीयू में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
जूनियर शेफ प्रतियोगिता में शहर के स्कूली बच्चों को मिलेगा अवसर
ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल को मिला "सस्टेनेबिलिटी सुपरस्टार 2025" पुरस्कार
भारत में कैंसर जीन थेरेपी में लाएंगे क्रांति: शारदा विश्वविद्यालय और मेडथेरेपी बायोटेक्नोलॉजी के बीच...
स्थापना दिवस शारदा समूह ने निर्धन, असहाय बेसहारा वृद्धजनों में बांटे कंबल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने भारत शिक्षा एक्सपो 2025 में नवाचार और शोध की दिखाई दमदार झलक
श्योराण इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव: रामायण थीम के साथ नैतिक मूल्यों का संदेश
दिल्ली-एनसीआर: वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार, 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्य...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 23 अगस्त को मनाया जाएगा अपना 18वां स्थापना दिवस
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर "लोगो मेकिंग प्रतियोगिता" का आयोजन
शारदा विश्विद्यालय में गोष्ठी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोचना है, तो देश को सबसे पहले रखना होगा : रा...
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन
जीडी गोयनका में मनाया गया वार्षिक उत्सव, थीम रही गोयनका के साथ दुनिया की खोज करें
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम स्मार्ट इंडिया हैकथॉन ग्रैंड फिनाले में उपविजेता घोषित