खतरे की घंटी : पराली के धुएं ने बिगाड़ दी दिल्ली-एनसीआर की हवा, आज और गिरेगा स्तर

दिल्ली-एनसीआर की हवा को पराली के धुएं ने एक बार फिर बिगाड़ना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में राजधानी की हवा का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 अंक उछलकर 232 दर्ज किया गया है। जोकि खराब श्रेणी में माना जाता है। इससे एक दिन पहले यह 139 दर्ज किया गया था। सफर का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर की हवा और बिगड़ेगी और सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। 

सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पड़ोसी राज्यों में 656 पराली जलने मामले दर्ज किए गए। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 कण की प्रदूषण में 16 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई। हवा की दिशा पश्चिम की ओर होने की वजह से पराली का धुआं दिल्ली-एनसीआर में पहुंच रहा है। सफर का अनुमान है कि आगामी 29 अक्तूबर तक हवा बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज की जा सकती है। पराली का धुआं बढ़ने के कारण इस समय पीएम 2.5 का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है जबकि पीएम 10 का स्तर औसत श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को फरीदाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 249, गाजियाबाद का 232, गुरुग्राम का 168 व नोएडा का 228 रहा। इससे एक दिन पहले एनसीआर के अधिकांश शहरों की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई थी। 

अगले तीन दिनों तक सुबह छाया रहेगा हल्का कोहरा 
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने के कारण सुबह-शाम के समय हल्की सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा मेें नमी का स्तर 41 से 94 फीसदी रहा। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन गर्मी का अहसास नहीं हुआ। वहीं, शाम के समय हल्की ठिठुरन महसूस की गई। 

यह भी देखे:-

दहशत: 'हैलो...मुंबई में अमिताभ के घर समेत चार जगह रखे हैं बम'
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के दो इंस्टीट्यूट को मिले अवार्ड
आत्ममंथन से आत्मोन्नति की ओर 78वां वार्षिक संत समागम
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024 का उद्घाटन, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनो...
जारी रहेगा लॉकडाउन लेकिन सोमवार से खुलेंगीं दुकानें, दिल्ली मेट्रो भी भरेगी रफ्तार, अरविंद केजरीवाल ...
सपाइयों ने मनाई बीपी मंडल की जयंती
विनीता कसाना का फूलमालाओं से हुआ  जोरदार स्वागत
गौतम बुद्ध नगर में निवेदा फ़ाउंडेशन द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
जम्मू-कश्मीर से बाहर ब्याही गई बेटियों को बड़ी राहत, उनके पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की 20वीं बोर्ड बैठक, सीईओ अरुणवीर सिंह ने एयरपोर्ट की निर्माण प्रगत...
खंभा लगाते समय करंट लगने से हुई कर्मचारी की मौत, असिस्टेंट मैनजर सस्पेंड, डीजीएम समेत दो को नोटिस, ...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी, ने राजघाट पर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नोएडा ने मनाया बाल दिवस
यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की 82वीं बोर्ड बैठक में निर्णय
अधिवक्ता परिषद के ज़िला अध्यक्ष बने सुरेश बैसोया व अनुराग त्यागी को ज़िला महामंत्री की ज़िम्मेदारी।
मिशन 2022: पांच चुनावी राज्यों की कमान संभालेंगे ये भाजपा नेता, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी की जिम्मेदा...