यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ जिले के सेहदा में लैपटाप वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का डिवाइडर 12 मीटर का होता लेकिन इसके बजट को कम करके इसे खराब कर दिया गया। सड़क पर चलो तो पेट व कमर में दर्द होता है। सपा सरकार बनते ही इसे फिर से बनाया जाएगा और आगरा एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर इसका उद्घाटन हवाई जहाज उतार कर किया जाएगा। पहले हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा का ख्वाब दिखाया गया लेकिन हवाई अड्डों को ही बेंच दिया गया।

इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए हमने जो बजट निर्धारित किया था, उसमें कटौती कर दी गई। जिसका परिणाम है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का डिवाइडर 12 मीटर से कम हो गया। इस सड़क पर चलने से पेट और कमर में दर्द होता है।

जब प्रदेश में सपा की सरकार बनी, इसे फिर से बनाया जाएगा और आगरा एक्सप्रेस-वे की दर्ज पर हवाई जहाज उतार कर इसका उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने महंगाई पर लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए वहां मौजूद लोगों से पेट्रोल, डीजल और सिलिंडर के दाम पूछे और कहा कि मुफ्त में सिलिंडर तो दे दिया अब गरीब लोग 1000 रुपये में सिलिंडर को कैसे भराएं। जिसका परिणाम है कि बहुत से लोगों ने सिलिंडर को रख दिया और पहले की तरह चूल्हे पर खाना बना रहे हैं।
इस सरकार में अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे किसानों को कुचल दिया गया। बच्चों को भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लैपटॉप, टैबलेट और फ्री डेटा देने की बात कही थी। साढ़े चार साल बीतने के बाद बच्चों सहित 24 करोड़ लोग बीजेपी का टैबलेट ढूंढ़ रहे हैं। बीजेपी ने बच्चों को टैबलेट के नाम पर टेबलेट दिया। इतना नहीं पहले तो हवाई चप्पल वालों हवाई जहाज में उड़ने का सपना दिखाया और बाद में उन्हीं हवाई अड्ड़ों को बेंच दिया जिनसे उन्हें हवाई सफर करना था।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर : पुलिस निरीक्षक व चौकी प्रभारी उप निरीक्षकों के तबादले
रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन में संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह 2023-24
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की 20वीं बोर्ड बैठक, सीईओ अरुणवीर सिंह ने एयरपोर्ट की निर्माण प्रगत...
जहांगीरपुर: ईदगाहों में अमन और चैन की दुआ के साथ हुई नमाज
जीएल बजाज में क्रिकेट लीजेंड ब्रेट ली का आगमन, छात्रों को दिए जीत के मंत्र
The Hope Hospital में बाल दिवस पर दांतों की जांच का विशेष ऑफर, स्वस्थ मुस्कान के साथ बच्चों को खुशह...
आईडीएफ वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 का समापन पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव की चुनौती से निपटने और विकास के स...
राष्ट्रीय संस्कृत ओलंपियाड 2024 में महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ के छात्रों गौरव और गोपाल ने प...
नोएडा में गूंजा वन नेशन, वन इलेक्शन का नारा, विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने साझा किए विचार
एनआइयू-एनआइओएस ने आयोजित की ऑन लाइन शिक्षण पर कार्यशाला
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
जेपी हाॅस्पिटल ने विश्व कैंसर दिवस के मौके पर आयोजित किया जागरुकता सत्र
महामारी पर आयुर्योग की विशेष वेबिनार शृंखला, हमें अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना चाहिए : डॉ ईरा दत्ता
औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा
एनर्जी स्वराज यात्रा अभियान के तहत भारत के सौर पुरुष डॉ. चेतन सोलंकी पहुंचे गलगोटिया यूनिवर्सिटी 
Dengue Outbreak: डेंगू के बढ़ते मामलों से दिल्ली-यूपी, पंजाब में अलर्ट