यूपी: भाजपा उत्तर प्रदेश की जरूरत है, 2022 में फिर बनेगी सरकार -मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ किसी की जाति व धर्म देखकर नहीं दिया जाता है। भाजपा प्रदेश की जरूरत है। 2022 के चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को लखनऊ के गन्ना संस्थान में आयोजित स्वर्णकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान मिली है। 2014 से पहले चीन, पाकिस्तान या अन्य कोई देश भारत के अंदर अतिक्रमण करते थे तो उस समय सभी लोग मौन बने रहते थे और कहते थे कि हमें इस अतिक्रमण का विरोध  नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे हमारे संबंधों पर असर पड़ेगा लेकिन 2014 के बाद से आपने बदलते हुए भारत को देखा है। भारत की पहचान न सिर्फ वैश्विक मंच पर बनी है बल्कि भारत दुनिया में एक ताकत के रूप में उभरा है।

योगी ने कहा कि यूपी आबादी में देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां कोरोना के दौरान लोगों को मुफ्त जांच, मुफ्त वैक्सीन व मुफ्त इलाज मिला है। यहां पहले गरीबों को मकान नहीं मिलता था। आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास गरीबों को मिल रहे हैं। पहले बिजली नहीं आती थी सबको बिजली मिल रही है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कानून का राज है। पहले त्योहारों के आते ही वसूली होने लगती थी अब ऐसा नहीं होता। आज सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले सरकार अपने व अपने परिवार के लिए जीती थी।

यह भी देखे:-

कोरोना फिर टेंट व्यवसाय को करने लगा प्रभावित , टेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने की ये मांग , पढ़ें पूरी खबर 
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के 6 शिक्षक स्टार फैकल्टी अवार्ड से सम्मानित
जेल से 6 निर्धन बंदियों को रोटरी ने रिहा कराया, बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण
बढ़ती जनसंख्या और घटते संसाधनों के विरोध में पदयात्रा का आयोजन
फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव किया प्रो वॉलीबॉल लीग का शुभारम्भ
गौतमबुद्ध नगर पुलिस, एक एसएचओ सस्पेंड, पांच का तबादला
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एमआईएमआईएम के जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का पूरा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, जानें अब तक कितने कर्मचारी हुए संक्रमित
ग्रेटर नोएडा: सभी सडकों को प्राथमिकता पर रिपेयर कराएं- सीईओ एनजी रवि
नोएडा प्राधिकरण ने 20 हजार बायर्स को दी बड़ी राहत, बने हुए अपार्टमेंटों की हो सकेगी रजिस्ट्री
ग्रेटर नोएडा : जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में 16वाँ स्थापना दिवस समारोह का भव्य क...
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का भव्य समापन: नवाचार और स्थिरता की ओर एक नई शुरुआत
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट के एमबीए डिपार्टमेंट में पूर्व छात्र द्वारा कार्यशाला का आयोजन
विश्व पुस्तक दिवस पर लाइब्रेरी को लेकर पहल, बेटियों की शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
गौतमबुद्ध नगर पुलिस : कई कोतवाल हटाए गए , 10 इंस्पेक्टर समेत 13 के तबादले