समीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली, एएनआइ। आर्यन खान ड्रग मामले की जांच कर रहे मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े खुद ही परेशानियों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है, मजाक हो रहा है। आज बालासाहब ठाकरे होते तो ये सब उन्हें मंजूर नहीं होता।

‘सोशल मीडिया पर उतारी जा रही इज्जत’

उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा, सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ मजा देख रहे हैं। मैं एक कलाकार हूं और राजनीति मुझे नहीं समझ आती है और मैं उसमें पड़ना भी नहीं चाहती हूं। हमारा कोई संबंध ना होते हुए भी हर रोज हमारी इज्जत उतारी जा रही है। उन्होंने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मजाक हो रहा है आज बालासाहब ठाकरे होते तो निश्चित रूप से उन्हें यह मंजूर नहीं होता। उन्होंने आगे कहा, बालासाहब आज यहां नहीं हैं, लेकिन आप हैं और हम उनको आपमें देखते हैं। हमें आप पर विश्वास है। हमें विश्वास है कि आप मेरे और मेरे परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। एक मराठी लड़की होने के तौर पर मैं आपसे न्याय की उम्मीद करती हूं। आपसे न्याय के लिए प्रार्थना करती हूं।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में रामलीला के सातवें दिन “सीता हरण” प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर
कल  का पंचांग, 20 नवंबर 2021 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
हफ़्ते मे 4 दिन काम 3 दिनों की छुट्टी, नए लेबर कोड में सरकार देगी विकल्प
विधुत लाइन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत, पीड़ित परिवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की मिल...
पटना पायरेट्स ने गुजरात फ़ॉर्च्यून जाएंट्स को 39-33 से दी शिकस्त
ऐसा वृक्ष जो सदियों से दिला रहा शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति, इसे नष्‍ट करने का मुगलों ने रचा था कुचक्...
भारतीय कुर्मी महासभा, गौतमबुद्ध नगर" के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन ...
ताशकंद सम्मेलन: इमरान पर बरसे अशरफ गनी, कहा- पाकिस्तान से दाखिल हुए 10 हजार जिहादी लड़ाके
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “पर्सनल इफेक्टिवनेस” विषय पर पाँच दिवसीय स्टाफ डेवलपमें...
देशभक्ति गायन, वादन और नृत्य से  द गुरुकुल म्युजिकोलॉजी के बच्चों ने बांधा समां, एडीसीपी अशोक कुमार ...
बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटी
ग्रेटर नोएडा : कपड़ा राज्य मंत्री अजय टमटा ने हस्तशिल्प मेला का किया दौरा
आईआईएमटी कॉलेज समूह के छात्रों से पीआईएल मैन ऑफ इंडिया ने किया संवाद
गोपाष्टमी पर गौशालाओं में पूजा-अर्चना, गौ रक्षा आंदोलन की तैयारी
फर्जी दस्तावेज और जीएसटी पंजीकरण के आरोप में वांटेड आरोपी गिरफ्तार
DWPS, ग्रेटर नोएडा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन