यूपी चुनाव 2022: यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह सरकार सभी जाति व धर्म के लोगों की मदद करती है। मुद्रा योजना से गरीबों को बहुत लाभ हुआ है। देश के 31 करोड़ 47 लाख लोगों को इसका फायदा हुआ।

उन्होंने कहा कि दो करोड़ से ज्यादा लोगों को उत्तर प्रदेश में लोन मिला है। पूरे देश में आठ करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिले हैं। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को गैस कनेक्शन मिले हैं।उत्तर प्रदेश में 2700000 लोगों को आवास मिला है। योजना का लाभ हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई और बौद्ध सबको मिली है।

कृषि कानून के विरोध पर अठावले ने कहा कि जिन किसानों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है वह भला उनके खिलाफ कानून क्यों बनाएंगे। तीनों कानून किसानों के हित में हैं। कानून से पीछे नहीं हटा जा सकता इसमें बदलाव किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर एक कृषि कानून वापस लिया गया तो हर कानून को वापस लेने की मांग होती रहेगी। 2022 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और मोदी के सहयोग से दोबारा भाजपा की सरकार आएगी। इस बार भी 300 के पार सीटें आएगी।

यह भी देखे:-

देखें Video, ग्रेटर नोएडा को मिला एमबीबीएस कॉलेज का नायब तोहफा, जानिए क्या होगा खास इस (GIMS) मेडि...
सफाई अभियान में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद संजय सिंह
लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते से पैसे साफ, न करें ऐसी चूक, Cyber Crime से बचना है तो बरतें ये सावध...
यूपी पंचायत चुनाव: पहले चरण के 18 जिलों में नामांकन आज से, इन नियमों का करना होगा पालन
जानिए 1 अप्रैल से बदलेंगे किन-किन बैंक शाखाओं के नाम
नीम के पेड़ की डाल से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
कल का पंचांग, 16 अगस्त 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
समाजसेवा के क्षेत्र में राहुल जाटव को मिला समता अवार्ड
अमेठी हत्याकांड: एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के आरोपी को नोएडा में यूपी एसटीएफ ने कि...
कल का पंचांग व राशिफल, 26 मई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
उगाही की शिकायत मिलने पर दरोगा और सिपाही सस्पेंड
विंध्यधाम: अयोध्या, काशी और मथुरा की तर्ज पर होगा विंध्यक्षेत्र का विकास, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
अभाकाम लखीमपुर ने भैया दूज एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित कर माहौल को किया चित्रगुप्तमयी
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 100 प्रीस्कूल किट वितरित किया गया
Weather Update: यूपी, दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- आपके क्षेत्र में कैसा र...
AKTU का परीक्षा परिणाम घोषित