आर्यन ड्रग्स केस : ड्रग्स मामले में आर्यन खान को मिली जमानत ,घर में मनेगी दिवाली
नई दिल्ली । मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में फंसे बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई है। जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए आज आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी और सतीश मानेशिंदे बाम्बे हाईकोर्ट में मौजूद रहे। आर्यन खान 7 अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद थे। आर्यन खान और अन्य को क्रूज से ड्रग्स पकड़े जाने के सिलसिले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कुल 20 लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।
– जमानत के बाद मुकुल रोहतगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल या परसों तक आर्यन खान जेल से बाहर आ जाएंगे
– आर्यन खान बेल केस में अपनी दलीलों को समाप्त करते हुए अनिल सिंह ने कहा कि खान की गिरफ्तारी कानूनी है। साजिश साबित करना मुश्किल है, साजिशकर्ता जानते हैं कि उन्होंने कैसे साजिश रही है। मैं इसे अदालत की जानकारी लिए छोड़ देता हूं।
आर्यन ड्रग्स मामले में पिछले करीब बीस दिनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। निचली अदालत से उसकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद शाह रुख को अपने बेटे को छुड़वाने के लिए अब हाईकोर्ट से आसरा है। बीते दो दिनों से आर्यन की बेल पर बहस चल रही है, जो अब तक खत्म नहीं हुई है। आज भी इस मामले में सुनवाई होनी है। यदि आज भी आर्यन को बेल नहीं मिली तो फिर शुक्रवार को उसकी बेल एप्लीकेशन पर फिर से सुनवाई होगी। लेकिन यदि शुक्रवार को भी ये बेल नहीं मिली तो फिर आर्यन के जेल से बाहर आने का इंतजर शाह रुख के लिए और लंबा हो जाएगा। इसकी वजह से इन दोनों की दीवाली की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि शनिवार और रविवार यानी 30 और 31 अक्टूबर को कोर्ट बंद रहेंगे और 1 नवंबर से हाईकोर्ट में दिवाली की छुटिटयां शुरू हो रही हैं। 12 नवंबर (शुक्रवार) तक हाईकोर्ट में रुटीन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकेगी। इस दौरान केवल कुछ जरूरी मामले ही सुने जाएंगे। इसके बाद में फिर शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। ऐसे में आर्यन की जमानत पर सुनवाई 15 नवंबर या फिर इसके बाद हो सकेगी। इस बीच यदि आर्यन की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया तो फिर शाहरुख को उसकी जमानत के लिए शीर्ष कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा।
