मुफ्त में हवाई यात्रा नहीं ; Air India ने बंद की क्रेडिट सुविधा

नई दिल्‍ली। Air India से अब सरकारी बाबू मुफ्त में हवाई यात्रा नहीं कर पाएंगे। क्‍योंकि Tata Sons के पास एयरलाइन का मालिकाना हक जाने के बाद उसने सरकारी अफसरों को क्रेडिट फैसिलिटी देना बंद कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने भी सभी मंत्रालयों और विभागों से कर्ज में डूबी एयर इंडिया का बकाया तुरंत चुकाने और अब से केवल नकद में टिकट खरीदने को कहा है।

सरकार ने इस महीने की शुरुआत में एयर इंडिया को टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को 18,000 करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने 2009 के एक आदेश में कहा था कि एलटीसी सहित हवाई यात्रा (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों) के मामलों में, जहां भारत सरकार हवाई मार्ग की लागत वहन करती है, अधिकारी केवल एयर इंडिया से यात्रा कर सकते हैं।

भारत सरकार में डायरेक्‍टर निर्मला देव ने कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विनिवेश की प्रक्रिया जारी है, और एयरलाइन ने हवाई टिकटों के लिए ऋण सुविधाएं बंद कर दी हैं। विभाग ने ऑफिस मेमोरेंडम में कहा कि इसलिए, सभी मंत्रालयों/विभागों को एयर इंडिया का बकाया तुरंत चुकाने का निर्देश दिया जाता है। अगले निर्देश तक एयर इंडिया से हवाई टिकट नकद में खरीदें।

यह भी देखे:-

बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा को रौंदा, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत
दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली: पर्यावरणविद् ने बताई हेल्थ इमरजेंसी, स्कूलों को बंद कर लॉकडाउन लगान...
भट्टा पारसौल के जख्म अब भी ताजा: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला प्रतिनिधिमंडल
कार-कंटेनर में भिड़ंत , एक की मौत 
सपा कार्यालय पर हुआ विधान एमएलसी प्रत्याशियों का स्वागत
एमिटी के छात्रों-शिक्षकों ने असहाय उपेक्षित बुजुर्गों को कराया ख़ुशी का एहसास
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया निरीक्षण, उद्योगों को तेजी से शुरू करने के निर्देश
तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित, समस्याओं का हुआ निस्तारण
सेना के एक शीर्ष अधिकारी बोले- श्रीलंका में चीन की मौजूदगी 'खतरा पैदा कर सकती है', कड़ी नजर रखने की ...
राष्ट्रीय सेवा योजना, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने निकाला तिरंगा यात्रा 
नोएडा: सेक्टर-2 की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके से कांपे ड्रम, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां जुटीं
“Serving the Special privileged children’s give me energy to do better in life” : Arman Singh Ahulw...
योगी आदित्यनाथ ने निपुण प्लस, डीबीटी योजना, स्मार्ट क्लास जैसी शैक्षिक योजनाओं का किया शुभारंभ
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल: ऑनलाइन मनाया गया पृथ्वी दिवस का उत्सव
Weather Alert: उत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना