Bahadurgarh Dangerous Accident: डंपर ने चार आंदोलनकारी महिला किसानों को रौंदा, तीन की मौत, एक गंभीर

बहादुरगढ़: झज्जर रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे ऑटो की प्रतीक्षा कर रही आंदोलन में आई चार महिला किसानों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला किसान गंभीर हो गई। उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भेज दिया है। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस की ओर से उसकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि हाल में ही झज्‍जर में एक और दहला देने वाला हादसा हुआ था। जिसमें एक ही कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के 11 लोगों को ट्रक ने रौंद दिया था। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और कार के चालक समेत एक महिला और उसकी बेटी की जान बची है। वहीं इस हादसे को देखने के लिए एक अन्‍य कार चालक ने जब स्‍पीड धीरे की तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे भी टक्‍कर मार दी थी इसमें इस कार के चालक की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। ऐसे में इस हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई थी। अब करीब एक सप्‍ताह बाद ही यह हादसा सामने आया है।

यह भी देखे:-

पति की हत्या में पत्नी-प्रेमी दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा, जानिए
जुनेदपुर गाँव मे करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाई बसन्त पंचमी
जन विकास मंच ने मनाया योगा दिवस
मनरेगा पर जिला कांग्रेस का "मनरेगा बचाओ संग्राम" तेज, पंचायत स्तर तक जन-जागरूकता अभियान, कलक्ट्रेट प...
एनटीपीसी की ओर से जारी स्पष्टीकरण : आत्मदाह करने की कोशिश वाली घटना से एनटीपीसी लिमिटेड का कोई संबंध...
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए मरणासन्न बच्चे को यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों ने निःशुल्क उपचार कर दिया नया...
निरुद्ध बंदियो के लिये  विधिक साक्षरता  शिविर का आयोजन  
मजदूरों के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे - सतीश कनारसी , किसान कामगार मोर्चा संगठन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट की लैंडिंग आज: ट्रायल रन की शुरुआत, 90 दिनों में कॉमर्शियल ल...
यूपी: नगर निकायों में समूह ‘ग’ व ‘घ’ में नियुक्ति के खेल पर लगेगी रोक, तैयार किया गया 'सिस्टम'
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा पद्धति से शिक्षा सुचारू रूप से जारी
गौतमबुद्ध नगर : 22 हॉटस्पॉट इलाकों के लिए सब्जी लेकर गाडी रवाना, इन नम्बरों पर संपर्क करें
₹655 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देकर बोले सीएम योगी — “हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं”
गौतमबुद्ध नगर एसएसपी लव कुमार ने कोतवाल को किया लाइन हाज़िर
42 वे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 का हुआ समापन
आनंद सिंह बने अखिल भारतीय स्नातक संघ एनआरआई विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर