अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान

नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध  नगर के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

 पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में सुरेश (55 वर्ष) पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना फेस 2 क्षेत्र के ही सैमसंग कंपनी के पास हुए एक अन्य सड़क हादसे में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। थाना फेस-2 पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के अल्फा सेक्टर के पास हुए एक सड़क हादसे में रिंकू कुमार पुत्र राजेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में टीकाराम (50 वर्ष) पुत्र गंगादीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया।  उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

शिक्षा से ही देश का विकास संभव है:ममता शर्मा
989 गांवों की बिलासपुर रियासत हुआ करती थी दनकौर-बिलासपुर में बस अड्डा व यात्री शेड न होने से यात्रि...
कुणाल हत्याकांड के खुलासे पर सीपी को किया सम्मानित
किसान जागरूकता अभियान के तहत किसान एकता संघ की बैठक औरंगपुर गांव में हुई
रामलीला मंचन के लिए कलाकारों ने शुरू किया रिहर्सल
कानपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस दिखी अलर्ट,पुलिस ने किया पैदल गस्त
किसान संगठनों ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरूणवीर सिंह को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
कंपनी के अंडर कर्मचारी ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 123 वीं बोर्ड में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए
योग साधना का उत्सव: ओमिक्रोन 1A योग क्लास की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई
रजत शर्मा बने किसान एकता संघ के मेरठ मंडल सचिव युवा
हनुमंत कथा में विभीषण ने बताया माता जानकी का पता
ब्रिटेन और ब्राजील समेत इन देशों के यात्रियों को भारत आने पर करना होगा कोरोना प्रोटोकाल का पालन
गामा-2 रजिस्ट्रार ऑफिस में धरतीपुत्र नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि
कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे
नोएडा एक्सटेंशन की समस्याओं को लेकर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की सक्रिय पहल, प्राधिकरण अधिकारियों स...