UPSSSC PET Result 2021: परीक्षा परिणाम को लेकर ये है अपडेट, जानें नतीजों की तारीख

नई दिल्ली। UPSSSC PET Result 2021: यूपी पीईटी रिजल्ट 2021 का इंतजार उत्तर प्रदेश के 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों को है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएसी) द्वारा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गयी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 यानि यूपी पीईटी 2021 परीक्षा के परिणाम घोषित किये जाने हैं। इस सम्बन्ध में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन आयोग द्वारा नतीजों की घोषणा की तैयारियां अतिम चरण में हैं और उम्मीदवारों के ‘आंसर शीट’ का मूल्यांकन किया जा चुका है। ऐसे माना जा रहा है कि अक्टूबर के आखिर तक घोषित किये जा सकते हैं। हालांकि, UPSSSC द्वारा आधिकारिक रूप से नतीजों की घोषणा की तारीख जारी नहीं की है; ऐसे में उम्मीदवार यूपीपीईटी रिजल्ट 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर विजिट करते रहें।

बता दें कि परीक्षा के आयोजन के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएसी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 के अनौपचारिक ‘आंसर की’ 31 अगस्त को जारी की गयी थी। इसके साथ ही, आयोग ने उम्मीदवारों से आपत्तियों को आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपीएसएसएसी ने संशोधित ‘आंसर की’ इस माह के आरंभ में 5 अक्टूबर 2021 को जारी की थी। इसके साथ ही, आयोग ने कहा था कि समी7 के बाद 3 प्रश्नों को त्रुटिपूर्ण माना गया और 1 प्रश्न के विकल्प में संशोधन किया गया है। इसके चलते आयोग ने गलत पाए गए प्रश्नों के लिए परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों को पूरा अंक दिये जाने की घोषणा की है।

ऐसे करें यूपीपीईटी रिजल्ट 2021 चेक

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएसएसएसी द्वारा यूपीपीईटी रिजल्ट 2021 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। नतीजों की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर विजिट करना होगा और होम पेज पर ही दिये गये न्यूज-अपडेट सेक्शन में एक्टिव किये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना UPSSSC PET Result 2021 देख पाएंगे और साथ ही अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड व प्रिंट कर पाएंगे।

यह भी देखे:-

जी एल बजाज में ADIEU 2018 फेयरवेल पार्टी का आयोजन
दूसरी जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 11-12 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में
सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत)  का हाथरस में विस्तार   
कल का पंचांग, 16 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेटर नोएडा की आवासीय भूखंड योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी
कल का पंचांग, 22 नवंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कैलाश मासूम की फ़िल्म में संगीत देंगे अनु मलिक
आरएलडी जिला अध्यक्ष ने गौतम बुध नगर की जिला कार्यकारिणी टीम का किया गठन
एस्टर पब्लिक स्कूल बनेगा राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंच, पहली बार करेगा सीबीएसई टूर्नामेंट की ...
फ्रेंच अपार्टमेंट में नई एओए का गठन
ग्रेटर नोएडा डेल्टा 2 की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को सौंपा ज्ञापन 
बच्चों के बलात्कारियों को मिलेगी फांसी, अध्यादेश लाएगी मोदी सरकार
महाराष्ट्र: वसूली मामले में बड़ा एक्शन, CBI ने अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज की FIR, कई जगहों पर छापेमार...
आरटीआई रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जमकर हो रहा राष्ट्रीय जीव गंगा डॉल्फिन का शिकार
एनटीपीसी दादरी प्रबंधन द्वारा स्थानीय दुकानदारों को बांटे मास्क    
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति की तीसरे दिन की लीला में राम-सीता मिलन और तर्कशास्त्र संवाद न...