उत्तर प्रदेश : दीपावली से पहले मिलेगी सैलरी और बोनस के साथ बढ़ा डीए, लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार करीब 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को इस बार दीपावली से पहले सैलरी दे देगी। इतना ही नहीं इस बार सैलरी के साथ ही बोनस और बढ़ा हुआ डीए भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वित्त विभाग को निर्देश पर इस बार दीपावली से पहले सभी सरकारी कर्मियों तथा पेंशनरों को वेतन मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके तहत प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारियों को एक माह का तदर्थ वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा। पहले की ही तरह बोनस का 25 फीसदी हिस्सा वेतन के साथ मिलेगा जबकि 75 फीसदी जीपीएफ में जमा होगा। एक महीने का बोनस 6908 रुपए मिल सकता है। अगर 25 प्रतिशत ही नकद भुगतान हुआ तो कर्मचारियों के हाथ में 1727 रुपये ही आएंगे। इसका लाभ प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। प्रदेश के कर्मचारियों को एक जुलाई से तीन प्रतिशत बढ़ा डीए और पेंशनरों को डीआर भुगतान करने की तैयारी है। इस वृद्धि के बाद डीए और डीआर बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। जुलाई 2021 से सितंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में भेजा जा सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव भी तैयार है।

यह भी देखे:-

SHOTOKAI NATIONAL KARATE CHAMPIONSHIP में गौतमबुद्ध नगर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
प्रभु की रसोई लगातार जनता को भोजन करवा रही है
सेक्टर 36 ग्रेटर नोएडा RWA चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क, हुआ स्वागत
अष्टम आयुर्वेद दिवस को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक हुई संपन्न
पांच दिवसीय 17वें रयान अंतर्राष्ट्रीय बाल महोत्सव 2023 का दिल्ली में हुआ समापन
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा की मंडलों में मैराथन बैठकें, ऐतिहासिक जनभागीदारी का आह्वान
नाबालिक भांजी के साथ अश्लील हरकत करने वाले मामा को 4 वर्ष की सजा
देखें VIDEO, ग्रैंड वेनिस माल के मालिक पर किसने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
25 दिसम्बर के लिए नोएडा पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, मेट्रो मजेंटा लाइन का शुभारम्भ करने आ रह...
परीचौक पर बस शेड बनाने की मांग
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल जनरेटर चलाने की छूट, जानिए कब तक, पढ़े पूरी खबर
तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत 
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो को मिली नई रफ्तार: सांसद महेश शर्मा और विधायक तेजपाल नागर ने केंद्रीय मंत्री मनो...
डी पी एस ग्रेटर नोएडा में "स्कॉलर डे" का आयोजन
जीबीयू में हुआ ई-गेमिंग टूर्नामेंट का आयोजन
नववर्ष पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन