Lakhimpur Kheri violence: सुनवाई 8 नवंबर तक टली, पत्रकार की मौत की जांच पर यूपी से जवाब तलब

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई हुई। इस बार फिर से गवाहों के बयान दर्ज से संबंधित पेच अड़ता नजर आया।

4-5 हजार लोग थे, तब भी नहीं हुई पहचान?

अदालत ने सुनवाई के दौरान साफ पूछा कि वहां 4-5 हजार लोग थे। सब स्थानीय थे क्या? इसपर वकील साल्वे ने हां बोलते कहा कि बस कुछ ही लोग दूसरे राज्य के थे। कोर्ट ने कहा कि वह लोग जांच को लेकर आंदोलन भी कर रहे हैं। फिर उनकी पहचान में क्या दिक्कत हो रही है?

शीर्ष अदालत ने कहा, ‘गंभीर गवाहों की पहचान जरूरी है। वीडियो का परीक्षण जल्दी करवाइए, नहीं तो हमें लैब को निर्देश देना होगा।’ वहीं, गवाहों की सुरक्षा की भी बात कही गई। इसके अलावा इस बार अदालत ने कहा कि राज्य की तरफ से दाखिल हुई रिपोर्ट में जांच में प्रगति होती दिखी है। हम गवाहों की सुरक्षा का निर्देश देते हैं और सभी के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए जाएं।

पत्रकार की मौत की जांच पर यूपी से जवाब तलब

उधर सुनवाई के दौरान घटना में मारे गए श्याम सुंदर की पत्नी रूबी देवी और पत्रकार रमन कश्यप के परिवार ने जांच सही से न होने की शिकायत की है। सुप्रीम कोर्ट ने इसपर यूपी सरकार से रिपोर्ट देने को कहा है। अगली सुनवाई 8 नवंबर के लिए टाल दी गई।

यह भी देखे:-

संदिग्ध हालत में बंद कमरे में मिला छात्र का शव
ग्रेटर नोएडा : 15 फरवरी को जिला सेवायोजन कार्यालय में होगा रोजगार मेले का आयोजन
“दादरी रैली की तैयारियों में जुटी समाजवादी महिला सभा, जहाँगीरपुर में हुई अहम बैठक”
Gandhi Jayanti: राजनाथ सिंह करेंगे लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण
ग्रेटर नोएडा: दीपावली मिलन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का आह्वान – "रोशनी का पर्व ...
श्रमिक उपकर को लेकर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की जिला श्रम आयुक्त से मुलाकात, उद्योगों की चिंताओं पर चर्च...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में टी-20 एबोड चैंपियन लीग का भव्य उद्घाटन
कृत्रिम तालाब में डूब कर युवक की मौत
सेमीकंडक्टर से लेकर टॉय पार्क तक: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यमुना प्राधिकरण की विकास योजनाओं की समीक्...
अलर्ट : हर्ड इम्युनिटी के बाद भी राजधानी में चौथी लहर, इसलिए बढ़ रहा है संक्रमण
डीलर  द्वारा राशन वितरण में घपला करने का आरोप, डीएम को शिकायत
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने राष्ट्र निर्माण पर विशेषज्ञ वार्ता के साथ मनाया इंजीनियर्स दिवस
ईआरपी प्रोजेक्ट की गति बढ़ाने को सीईओ ने बनाई टीम
मोबाईल लूटेरा गिरफ़्तार, लूट का मोबाइल बरामद
निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरे से राखी जा रही है नज़र
सीएम योगी आदित्यनाथ के डीपफेक वीडियो वायरल करने वाले खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज