Lakhimpur Kheri violence: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, फिर गवाहों के बयान को लेकर अड़ रहा पेच

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई की जा रही है। इस बार फिर से गवाहों के बयान दर्ज से संबंधित पेच अड़ता नजर आया है। सुनवाई जारी है और जिसमें चीफ जस्टिस ने यूपी सरकार की ओर से पेश वकील हरीश सालवे से पूछा, ‘घटना के वक्त सैकड़ों लोग थे। उनमें सिर्फ 23 ही चश्मदीद हैं?’ दरअसल, यूपी के वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट में कहा, ’30 गवाहों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने हो चुके हैं। उनमें 23 प्रत्यक्षदर्शी हैं।’ साल्वे ने आगे बताया कि हमने गवाही के लिए विज्ञापन जारी भी किया। वीडियो सबूत भी मिले हैं। जांच जारी है। इस महीने की शुरुआत में हुई हिंसक घटना में चार किसानों और एक पत्रकार सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। अदालत ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है और पिछली सुनवाइयों में जांच में असंतोषजनक एक्शन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की खिंचाई भी की। बता दें कि इस मामल में केंद्रीय मंत्री का बेटा भी मुख्य आरोपियों में शामिल है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गत तीन अक्टूबर को कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को गाड़ी से कुचलने की घटना हुई थी जिसके बाद वहां मौजूद उग्र प्रदर्शकारियों ने गाड़ी के ड्राइवर सहित तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस घटना में एक पत्रकार की भी मौत हुई थी। कुल आठ लोग मारे गए थे। सुप्रीम कोर्ट के वकील शिव कुमार त्रिपाठी ने इस मामले में प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर घटना पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया था।

यह भी देखे:-

आंगनवाड़ी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
RYAN ALMA MUN AWARD CEREMONY
डिज़ाइनकैफ़े ने नोएडा में नया एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया, उत्तर भारत में मौजूदगी और मजबूत
फेल होने के डर से छात्रा ने दे दी जान, रिजल्ट आने पर सब रह गए हैरान
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मोक्षधाम में किया पौधारोपण
स्व. बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अनावरण
किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 को महापंचायत
Vodafone Idea ने लॉन्च किए 4 नए शानदार प्लान, 300GB डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई फायदे
एक और कौशल विकास केंद्र तैयार, जल्द होगा शुरू
आईआईएमटी कॉलेज में एल्विश यादव का धूमधाम से स्वागत, नई वेब सीरीज़ "औक़ात से बाहर" का प्रमोशन — छात्र...
एकेटीयू का 20वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 101 मेधावियों को मिला मेडल
ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया, कहा कि जल के बिना जीवन ...
एचसीएल फाउंडेशन ने सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के उत्तर प्रदेश सरकार के दृष्टिकोण को आगे...
करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश
आगामी 3 एवं 4 नवंबर को समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क उपकरण मापन शिविर क...
लोक परंपरा की झलक, सांस्कृतिक समरसता की ध्वनि बना बाराही मेला