आईआईएमटी कॉलेज की छात्रा कोईना सिंह बनी स्टेट झारखंड एंबेसडर

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी)  विभाग में पढ़ने वाली फस्ट ईयर की छात्रा कोईना सिंह ने बिते दिनों गुरूग्राम में हुए टिस्का मिस एंड मिस्टर इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2021 का स्टेट झारखंड एंबेसडर का खिताब अपने नाम कर लिया है। झारखंड के पलामू जिले के मेदनीनगर की रहने वाली कोईना ने टिस्का मिस एंड मिस्टर इंडिया ब्यूटी पेजेंट में पिछले साल रजिस्ट्रेशन कराया और उसके बाद उनका ऑनलाइन ऑडिशन हुआ था। बाद में कोईना को फोटो शूट के लिए गुरूग्राम बुलाया गया और उनका फाइनल राउंड के लिए सिलेक्शन हो गया। फाइनल राउंड इसी साल अप्रैल में होने वाला था लेकिन कोरोना के कारण इसको टाल दिया गया। देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद बिते दिनों इसका आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसी दौरान कोईना को स्टेट झारखंड का एबेंसडर चुना गया। कोईना ने बताया कि उसे मॉडलिंग और एंकरिंग में अपना करियर बनाना है और उसे पढ़ने लिखने का बहुत शौक है। करियर को लेकर वह आईआईएमटी कॉलेज से बीजेएमसी की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रदीप कुमार एक बिजनेसमेन हैं और उनकी माता अंजना सिंह एक गृहणी है। इस कामयाबी के पीछे उसके माता-पिता का बहुत बड़ा हाथ है उन्होंने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। वहीं छात्रा की इस कामयाबी पर आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा है कि कोईना ने देश और दुनिया में कॉलेज अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। अब छोटे शहरों के बच्चे भी बड़े-बड़े काम कर रहे हैं कोईना इसी का उदाहरण है।

यह भी देखे:-

जी.एन.आई.ओ.टी. में मची फ्रेशर्स पार्टी की धूम, अनामिका बनी मिस फ्रेशर तो उत्तम आदित्य मिस्टर फ्रेशर
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में ओलंपियन संजीव सिंह ने छात्रों को दिया तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण, ओलंपिक 202...
सावित्री बाई स्कूल में पर्यावरण अनुकूलित दीपावली मनाने का दिया संदेश
बिज़नेस में सफल होने के लिए आवश्यक है इच्छाशक्ति और संघर्ष
गलगोटिया में इलैक्ट्रिकल एण्ड इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पर दो दिवसीय सम्मलेन
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा होगी संपन्न : डीएम बी.एन. सिंह
सेंट जोसफ विद्यालय में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने प्रस्तुत की सुंदर झांकियां और ...
8 मई को एकेटीयू में मनाया जाएगा आविर्भाव दिवस
आइआइएमटी कॉलेज में अटल जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित
स्काईलाईन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिटयूट : कनाडा में रोजगार प्राप्त करने हेतु सेमिनार
एकेटीयू से संचालित पाठ्यक्रमों की हिंदी में होगी किताबें
ग्रेटर नॉएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS) को GHRDC द्वारा सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सर्वे 2022 म...
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट्स में  कोविड इंपैक्ट के उपरांत फार्मा कंपनी के सामने चुनौतियाँ पर सेमिनार आयोजि...
Abhay Rainbow Kids Foundation में धूमधाम से मनाई गई बैसाखी
डीडब्ल्यूपीएस के लिए गौरव का क्षण, एनसीसी अधिकारी  ममता को सेकंड ग्रेड रैंक से किया गया सम्मानित
आईआईएमटी कॉलेज समूह में लोहरी की धूम