केजरीवाल की राह पर प्रियंका, यूपी में सत्ता के लिए कांग्रेस का फ्री वाला दांव, जानिए ये आठ वादे

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर दलों का सियासी दांव पेंच जारी है। इसी मकसद से यूपी में पैठ बनाने की कोशिश कर रही कांग्रेस ने अब केजरीवाल की तरह फ्री वाला नया दांव खेला है। किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को अपने एजेंडे के केंद्र बिंदु में रखकर प्रियंका गांधी ने वादों का झड़ी लगा दी। प्रियंका गांधी ने आठ प्रतिज्ञाओं का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी, जबकि किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान का बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा, जबकि बाद के बिजली के बिल का आधा पैसा माफ किया जाएगा।

2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का जोर पूरा यूपी पर दिखाई दे रहा है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। पिछले दिनों यूपी में हुए बड़े मुद्दों में भी कांग्रेस ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की या यूं कहें कि कांग्रेस दूसरी पार्टियों के मुकाबले खुद बाजी मार ले गई। लखीमपुर हिंसा हो या फिर आगरा में सफाईकर्मी की मौत का मामला। सभी मामलों में प्रियंका गांधी ने सबसे पहले पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके कांग्रेस की छवि सुधारने की कोशिश की।

ये आठ प्रतिज्ञाएं

टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को फ्री इलाज
छात्राओं को स्मार्टफोन व इलेक्ट्रानिक स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ
गेहूं व धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये व गन्ना किसान पाएंगे 400 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान
बिजली बिल सबका हाफ व कोरोना काल का बकाया साफ
कोरोनाकाल में आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को देंगे 25 हज़ार
प्रदेश के 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार एवं संविदाकर्मियों का नियमितीकरण

यह भी देखे:-

फिर से लॉकडाउन लगने का डर, दिल्ली से लेकर पुणे तक घरों को लौटने लगे हजारों प्रवासी मजदूर
काम की बात: आईटीआर और पैन कार्ड नहीं तो भरना होगा दोगुना टीडीएस
लालू- राबड़ी के परिवार सबकुछ ठीक नहीं, भाइयों के बीच दरार ! जानिए क्या है मामला
Ujjwala-2.0 : पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं
प्लाईबोर्ड चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार – चोरी का सामान और वाहन बरामद
#ladengecoronase : रोजाना 19 हजार लोग दे रहे कोरोना को मात, एक सप्ताह में 1 लाख 33 हजार स्वस्थ
डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला प्रतिनिधिमंडल
यूपी में निवेशकों को सुरक्षा और हर सुविधा की गारंटी : सीएम योगी, प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का किया उद्...
श्रीरामलीला कमेटी रामलीला साईट 4: मंथरा ने फूंके कैकयी के कान, राम गए बनवास, अयोध्या में छाई उदासी
कल का पंचांग, 29 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शारदा में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
रेयान स्कूल ग्रेटर नोएडा के 12 वीं के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
अंतिम यात्रा : अलीगढ़ से अतरौली लाई गई पूर्व CM कल्याण सिंह की पार्थिव देह
कैंटर व ऑटो की भिड़ंत में घायल युवक ने दम तोड़ा
UP BOARD RESULT : किसान परिवार की बेटी 12 th में बनी जिले की 4 th टॉपर : डॉक्टर बनकर देश की सेवा ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने उद्योग जगत के दिग्गज श्री नकुल आनंद के साथ प्रेरणादायक नेतृत्व सत्र की मेज...