दिल्ली : प्राइवेट अस्पताल वालों ने मचा रखी है लूट, कोरोना डोज की वसूल रहे हैं मनमानी कीमत 

जानकारी के अनुसार दिल्ली में सरकारी केंद्रों की संख्या बढ़ने की वजह से प्राइवेट में वैक्सीन की मांग कम हो गई है। पिछले दो महीने में ही इनके यहां वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में 60 से 70 फीसदी तक की गिरावट आई है। ऐसे में प्राइवेट अस्पतालों ने सरकार से वैक्सीन वापस करने की मांग तक की है। इसके चलते वैक्सीन लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है। साथ ही सरकार को दिए जा रहे ऑर्डर में भी प्राइवेट अस्पतालों ने अब नया ऑर्डर नहीं दिया है। इसीलिए लागत और मुनाफा निकालने के लिए मनमाने नियम बनाए जा रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स के महानिदेशक डॉ. गिरधर ज्ञानी ने कहा कि वैक्सीन की मांग कम हुई है लेकिन इस तरह की मनमानी गलत है। उनका संगठन इसका पक्षधर नहीं है।   

सरकार ने नहीं बनाया कोई नियम, करेंगे कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा के अनुसार सरकार ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है। हर अस्पताल को वैक्सीन लगाने के बाद आधा घंटे तक चिकित्सीय निगरानी में रखना जरूरी है। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर इस तरह का बर्ताव गलत है। दो डोज की कीमत एक साथ कोई नहीं ले सकता है। ऐसा मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। 

यह भी देखे:-

AKTU: निबंध व भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
गृहमन्त्री व प्रधानमन्त्री, जाट समाज को दिये अपने वायदे को पूरा करें- यशपाल मलिक
अनिल अंबानी को नहीं मिला बड़े भाई का सहारा
दिल्ली - दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
निकाय चुनाव में बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह, कहा " हम में है दम "
गाजियाबाद में सीईएल-ईएसडीएस ग्रीन डेटा सेंटर का शिलान्यास, सीएम योगी बोले– “ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्ता...
डॉ. आदर्श कुमार को मिला NAI बेस्ट मीडिया एजुकेटर अवॉर्ड
ग्रेनो वेस्ट श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट : राम-सीता और लक्ष्मण को नाव में बैठाकर पार कराई गंगा, केवट प्...
ग्रामीण परिवेश में रहकर बेटी बनी डॉक्टर, The Ambition Library सादोपुर में पढाई कर एमडी के लिए की तैय...
हिन्दी साहित्य को नया अमली जामा पहना रहा है वेब-चौपाल "तीखर"
मोदी सरकार ने किसानों को दिया एक और बेहतरीन तोहफा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला : भगवान राम ने लंका पर की चढ़ाई, आज होगा रावण दहन
जीबीयू के बौध अध्ययन विभाग के विदेशी छात्रों ने वियतनाम का बौध पर्व वू-लान मनाया
सेक्टर पी-3 RWA चुनाव : अध्यक्ष पद पर अमित भाटी और महासचिव पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध निर्व...
सीबीएसई बोर्ड 12 वीं की टॉपर मेधावी छात्रा रीतिका रौसा को किया सम्मानित
इको फ्रेंडली बर्तन और पेपर बैग बनाना सिखाया