चेतावनी: डब्ल्यूएचओ चीफ बोले- महामारी अभी गई नहीं, यह तब ही खत्म होगी जब दुनिया चाहेगी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कोरोना महामारी को लेकर एक बार फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी लोगों को अभी भी सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों को प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महामारी तब ही समाप्त होगी जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। यह हमारे हाथ में है। हमारे पास वे सभी उपकरण हैं जिनकी हमें आवश्यकता है। लेकिन दुनिया ने उन उपकरणों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं किया है। समाचार एजेंसी एएनआाई के मुताबिक, उन्होंने बर्लिन में वर्ल्ड हेल्थ समिट को संबोधित करते हुए यह बात कही।

G-20 देशों से वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने की अपील: डब्ल्यूएचओ प्रमुख
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने G-20 देशों से भी आग्रह किया कि वे अपनी 40 फीसदी आबादी को कोवैक्स तंत्र और अफ्रीकी वैक्सीन अधिग्रहण ट्रस्ट (AVAT) में सक्रिय रूप से शामिल करें। प्रमुख ने दुनियाभर के देशों से वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने की अपील की।  WHO की वेबसाइट के अनुसार, Covax और ACT का उद्देश्य दुनिया के हर देश के लिए विकास, उत्पादन और कोविड-19 के परीक्षण, उपचार और टीकों तक समान पहुंच में तेजी लाना है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बूस्टर खुराक को लेकर भी जताई थी नाराजगी
बता दें कि इससे पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कोरोना वायरस टीकों की बड़ी आपूर्ति वाले अमीर देशों से वर्ष 2021 के अंत तक बूस्टर खुराकें देने से परहेज करने की अपील की थी। इसके साथ ही घेबरेयेसस ने कुछ दवा कंपनियों के एक प्रमुख संघ की ओर से कोरोना वैक्सीन को लेकर की गई टिप्पणियों पर हैरानी भी जताई थी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा था कि वह दवा निर्माताओं के एक प्रमुख संघ की टिप्पणियों पर हैरान हैं, जिन्होंने कहा है कि वैक्सीन की आपूर्ति इतनी अधिक है कि उन देशों में बूस्टर डोज और वैक्सीनेशन दोनों की अनुमति दी जा सकती है। 

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र (2022-23) का आगाज
गणेशोत्सव में बज्र के कलाकारों ने मचाई धूम, मयूर नृत्य ने मन मोहा
इन भू-माफियाओं से सौदा नहीं करें : डीएम बी.एन. सिंह ने जारी की सूची, जरुर देखें
कोतवाल का ऑडियो हुआ वायरल तो कप्तान ने किया लाइन हाजिर
सिपाही का हत्यारा 1 लाख का ईनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
यूपी चुनाव 2022: पदाधिकारियों के साथ चुनाव, संगठन निर्माण और पार्टी अभियानों पर प्रियंका कर रहीं चर्...
किसानों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन
चेक बाउंस मामले में 1 साल की सजा, 1.80 करोड़ का जुर्माना – गौतम बुद्ध नगर कोर्ट का बड़ा फैसला
शारदा विश्वविद्यालय : संकाय और स्टाफ सदस्यों के लिए टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नोएडा में किया एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ, 506 छात्राओं को लगाया ...
पीएम मोदी आज ओडिशा और बंगाल का दौरा कर नुकसान का लेंगे जायजा
गौतम बुद्ध नगर में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से ''जल ज्ञान यात्रा'' का हुआ आयोजन
16 नवंबर को शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार, PM मोदी ने कर दिया है नेतृत्व का एलान
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथ सेमीकंडक्टर अनुसंधान और स्टार्टअप इकोसिस्ट...
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में साथ साथ ख्वाबों में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन
एक्शन : स्टंटबाजी पड़ गयी महँगी, जानें पूरी ख़बर