मोबाईल से भरे कैंटर को को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : थाना कासना क्षेत्र के सिरसा कट से मोबाइल के पार्ट्स से भरे कैंटर को रोक कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन के पार्ट्स, आदि बरामद किया है।
थाना कासना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 3 दिन पूर्व सिरसा कट के पास हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने एक कैंटर चालक को रोककर उसके साथ मारपीट कर कैंटर में भरे मोबाइल फोन के पार्ट्स लूट लिया था। कैंटर चालक ओप्पो कंपनी के वेयरहाउस में मोबाइल पार्ट्स उतारने जा रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने आज इस मामले में इरशाद, मोहित तथा विशाल नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त टेंपो, लुटे हुए लाखों रुपए के मोबाइल पार्ट्स, अवैध हथियार आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।
यह भी देखे:-
बीजेपी नेता को फ़ोन पर मिली जान से मारने व गाँव छोड़ने की धमकी
एसटीएफ व नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे उड़ाने वाले शातिर बदमाश
बीपीओ सर्किल हेड को कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने केबिन में घुसकर मारी गोली, नौकरी से निकाले जाने के बा...
बेटे के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार
नशे का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा
नोएडा : पीएनबी बैंक डबल मर्डर को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
GRINDR ऍप के माध्यम से करते थे दोस्ती, फिर कुकर्म का वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, चार गिरफ्तार
बच्चे के विवाद में पति बना हत्यारा
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार
पत्नी के बॉस बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति से ठगे लाखों के वाउचर
नाबालिक छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में रिटायर्ड आईजी का बेटा गिरफ्तार
धारदार हथियार से युवक की गर्दन रेतकर हत्या
यहाँ बेचा जा रहा था ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली पार्ट्स
स्कोर्पियो लूटेरा पुलिस एनकाउंटर में घायल
रागिनी गायिका की गोली मारकर हत्या
एक लाख के ईनामी ने कोर्ट में किया सरेंडर
