दुनिया की टेंशन बढ़ा रहा कोरोना का नया वैरिएंट AY.4.2, भारत के डेल्टा वैरिएंट से कितना अलग?

नई दिल्ली। ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट(स्वरूप) सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों में इस नए वैरिएंट के कारण कोरोना के मामलों में तेजी आई है। ब्रिटेन में तो इस नए वैरिएंट के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या बीते तीन दिनों से 50 हजार के आसपास है। कोरोना महामारी की खत्म होती दिख रही जंग को इस नए वैरिएंट ने फिर से चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ब्रिटेन और यूरोपीय देशों के बाद अब एशिया में भी कोरोना वायरस का ये नया वैरिएंट फैल रहा है। रूस और इजरायल से डेल्‍टा स्‍ट्रेन के एक सब-वेरिएंट के मामले पता चले हैं।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से जुड़ी प्रमुख बातें-

– UK में सामने आ रहे कोविड-19 के 80% मामलों के पीछे AY.4.2।

– डेल्‍टा वेरिएंट के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत ज्‍यादा संक्रामक है AY.4.2।

– दुनियाभर में डेल्‍टा के 45 सब-लीनिएज मिले हैं, AY.4.2 में दो म्‍यूटेशंस हैं।

– ‘डेल्‍टा प्‍लस’ बताए जा रहे AY.4.2 को लेकर चिंतित हैं दुनिया भर के वैज्ञानिक।

नया वैरिएंट बाकी वैरिएंट से कितना अलग?

AY.4.2 असल में डेल्‍टा वैरिएंट के एक सब-टाइप का प्रस्‍तावित नाम है। इसे दुनियाभर के कई देशों में पाया गया है। इसके स्‍पाइक प्रोटीन में दो म्‍यूटेशन Y145H और A222V हैं। जुलाई 2021 में यूके के एक्‍सपर्ट्स ने AY.4.2 की पहचान की। एक अनुमान के मुताबिक, इस नए सब-टाइप की यूके के नए मामलों में 8-9% की हिस्‍सेदारी है।

कोरोना वायरस का ये नया वैरिएंट अल्‍फा और डेल्‍टा वैरिएंट के मुकाबले में कम खतरनाक है। कहा जा रहा है कि कोरोना यह महामारी की रफ्तार को ज्‍यादा प्रभावित नहीं करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार संक्रामक बीमारियों के विशेषज्ञ विलियम शाफनर ने कहा कि अभी दुनिया को कई सारे वेरिएंट्स देखने को मिलेंगे। उन्‍होंने कहा कि ‘अब जो कुछ भी होगा वह डेल्टा से आएगा।’

यह भी देखे:-

होली पर ग्रेनो को और स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण चला रहा विशेष अभियान
नेचुरोपैथी डे ( प्राकृतिक चिकित्सा दिवस ) पर सम्मति द्वारा नि:शुल्क परामर्श
राजनाथ सिंह बोले, कोरोना की लड़ाई में धर्म और आध्यात्म औषधि, रामचरित मानस का पाठ लाभकारी
चीन के निशाने पर है फाइव फिंगर के साथ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश, तिब्बती नेता ने बताया 'ड्रैगन' का प्...
भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं ने अल्फा 2 गुरुद्वारे में मनाया वीर बाल दिवस, साहेबजादों को दी श्रद्धांजलि
महिला पर तमंचा ताना दी जान से मारने की धमकी
यूपी में फूड प्रोडक्ट्स करेंगे लोगों की रोजी रोटी का प्रबंध
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी ने दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मांगे वोट
ग्रेटर नोएडा में IEA चुनाव संपन्न: संजीव शर्मा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए, उद्योगों से जुड़े म...
यीडा जल्द किसानों को आवंटित करेगा आबादी का भूखंड
रेप पीड़िता से आरोपी को शादी के लिए नहीं कहा, CJI बोले- महिलाओं का सम्मान करता है कोर्ट, गलत रिपोर्ट...
ग्रेटर नोएडा : केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने 15 करोड़ के विकास कार्यों का शिलन्यास किया
राया हेरिटेज सिटी परियोजना के मास्टर प्लान को मिली मंजूरी
धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: सती प्रसंग देख भावुक हुए दर्शक, जयकारों से गूंजा परिसर
मिनोशा इंडिया ने एक मजबूत सिंगल-फंक्शन प्रिंटर P502 का अनावरण किया
धीरेंद्र सिंह विधायक जेवर की पहल लाई रंग मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र।