कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने श्रीनगर पहुंचे अमित शाह

श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हल्की बारिश के बीच श्रीनगर पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। आज से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री एकीकृत मुख्यालय की बैठक में जम्मू कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने के अलावा पंचायत संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। वह दो मेडिकल कालेजों का नींव पत्थर रखने के साथ प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत जारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वह श्रीनगर से शारजाह के लिए पहली सीधी विमान सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर का पहला दौरा है। उनके दोरे के पहले कश्मीर में 20 दिन में 11 नागरिकों की हत्याएं हो चुकी हैं। विभिन्न मुठभेड़ों में 17 आतंकी मारे जा चुके हैं। गैर कश्मीरी और गैर मुस्लिमों की हत्याओं के बाद कश्मीर में विभिन्न राज्यों के श्रमिकों का पालयन कई दिन से जारी है।
गृहमंत्री के आगमन से पहले कश्मीर में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्धसैनिकबल की अतिरिक्त 50 कंपनियां घाटी में भेजने का फैसला लिया था जिसमें से 15 कंपनियों की तैनाती भी कर दी गई है। बाकी बची 35 कंपनियां अगले कुछ दिनों में आ जाएंगी। एक कंपनी में औसतन 100 जवान हाेते हैं। इसके अलावा श्रीनगर में ड्रोन की मदद से संवेदनशील इलाकों व मुख्य बाजारों में भी नजर रखी जा रही है। करीब 20 ड्रोन श्रीनगर सहित आसपास के इलाकों में उड़ाए जा रहे हैं।

यह भी देखे:-

बिलासपुर में मदद के बहाने एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर उड़ाई रकम
उ.प्र. रेरा रियल एस्टेट अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित और प्रमाणित करेगा
राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमत को लेक...
सीने में दर्द बना काल, हरियाणवी लोक गायक पेप्सी शर्मा नहीं रहे
गांधी -शास्त्री जयंती के पूर्व संध्या पर गुरुकुल म्यूजिक फाउंडेशन  ने वृद्ध आश्रम खुशियों की ओर में ...
IBA का मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों श्रमिकों व कर्मचारियों को मिला लाभ
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
U.P. POLICE: 75 निरीक्षक हुए प्रोमोट मिला पुलिस उपाधीक्षक का पद
योग और स्वास्थ्य: पेट के लिए महत्वपूर्ण एक्सरसाइज , बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
गलगोटिया में महाराणा प्रताप जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया
योग और स्वास्थ्य , सुखासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
आरकेजीआईटी कॉलेज में हुआ दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में UP ने लगाई 12 पायदान की छलांग, निवेशकों की नजर में चढ़ गया उत्तर प्रदेश
सीमा हैदर ने पति संग किया हनुमान चालीसा का पाठ, लगाए "जय श्री राम" नारे
सिटी हार्ट अकादमी ने विजय मोहत्सव 2018 भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में लहराया परचम।
बी. एन सिंह ने क्षेत्रवासियों से की मुलाकात, लोगों ने किया सम्मान, जिलाधिकारी रहते हुए उनके द्वारा क...