कैबिनेट प्राविधिक मंत्री जतिन प्रसाद ने छात्राओं के साथ किया शैक्षणिक संवाद
ग्रेटर नोएडा । गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर में स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट प्राविधिक मंत्री जतिन प्रसाद ने छात्राओं के साथ शैक्षणिक संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने उत्तिर्ण छात्रों को सर्टिफिकेट बांटा। आज दोपहर को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद बादलपुर पहुंचे हैं। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं के साथ शैक्षिक संवाद किया। उन्होंने उत्तिर्ण छात्राओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान दिया। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।